आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रपति महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई

Estimated read time 0 min read

सारनी। आज शुक्रवार दिनांक 02 अक्टूबर को आम आदमी पार्टी कार्यालय सारणी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उनकी साधारण जीवन शैली और कठिन परिश्रम भारतीय राजनीति में हर पीढ़ी के लिए हर समय और परिस्थितियों में प्रेरणादायी रहा है इन विषयों को जन्मदिवस पर उन्हें आप कार्यकर्ताओं द्वारा सादर नमन कर बापू स्मरण कार्यक्रम के अन्तर्गत महात्मा गांधी जी और लाल बहाद्दुर शास्त्री जी का स्मरण कर माल्यार्पण किया गया जिसमें जिला अध्यक्ष ग्रामीण अजय सोनी जी ने कहा धर्म के कुछ ठेकेदार,कुछ भ्रष्ट नेता देश के विनाश में सहभागिता निभा रहे है ऐसे में बापू के विचारों का अनुपालन वर्तमान परिप्रेक्ष्य में अत्यन्त महत्वपूर्ण हो गया है।
पार्टी पदाधिकारियों ने अपने अपने शब्दों में महात्मा गांधी जी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के विचारों और जीवन शैली को अपनाना वर्तमान परिस्थतियों में आवश्यक बताया। इस अवसर पर जिला संगठन सचिव जितेन्द्र देशमुख जी,जिला उपाध्यक्ष सपन कामला जी , जिला सह सचिव मनोज पंडाग्रे जी,यूथ विंग जिलाध्यक्ष दीपक चौरेे जी,जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष सिराज खान,जिला अल्पसंख्यक सचिव
सलाऊद्दीन अंसारी जी,जिला श्रमिक संगठन अध्यक्ष सुखदेव सिंह जी,जिला श्रमिक संगठन सचिव संजीव नागले जी,युथविंग आठनेर ब्लॉक कोषाध्यक्ष विजेंद्र भालेकर,जिला कार्यकारणी सदस्य प्रीतम भूमरकर जी,पप्पू साहू जी,विकास शीलू जी, शाहनवाज अली,सदस्य मिथलेश मालवी,संदीप महस्की,राजकुमार बड़ोदे,प्रकाश निरापुरे,उमेश विश्वकर्मा जी,यशवंत खातरकर जी उपस्थित रहें।

More From Author

+ There are no comments

Add yours