गांव- गांव में हो रहा युवा मंडलों का गठन

Estimated read time 0 min read

आमला। नेहरू युवा केंद्र बेतूल की जिला समन्वयक  ओंकार स्वामी के मार्गदर्शन में आमला ब्लॉक के विभिन्न ग्रामों में नेहरू युवा केंद्र के वालंटियर के द्वारा युवा मंडल का गठन किया जा रहा है ।जो क्षेत्र में सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों एवं विलुप्त होते जा रही हमारी सांस्कृतिक कलाओं को खोजने का कार्य करेगी व अनेक प्रकार की युवाओं में ऊर्जा का संचार करने के लिए अनेक नवाचार करने के उद्देश्य से मंडलों का गठन किया जा रहा है।
जिसमें  उमरिया, खापाखतेडा, हरदौली, पर्सोड़ी,बोरी खुर्द एवं विभिन्न ग्रामों में मंडलों का गठन किया गया। जिसमें प्रमुख रुप से रेणुका पर्यावरण समिति के अध्यक्ष लखन यादव एवं आमला ब्लॉक एन वाई वी काजल खातरकर, वीरेंद्र बिहारे, ज्योति पवार, कविता मालवीय, अमरदीप भालेकर एवं युवा मंडल अध्यक्ष डालेंद्र वागद्रे द्वारा मंडलों का गठन किया गया।

More From Author

+ There are no comments

Add yours