- खेडापति मन्दिर को सौंदर्यकरण करने की रखी मांग
घोड़ाडोंगरी। घोड़ाडोंगरी नगर के खेडापति माता मंदिर के सदस्यों ने जनपद पंचायत सीईओ श्री दानिश खान से मुलाकात की
मुलाकात के दौरान समिति के सदस्यों ने जनपद सीईओ श्री खान से खेड़ापति मातामन्दिर के सौन्दर्यकरण के विस्तार को लेकर चर्चा की । सदस्यों ने श्री खान को बताया कि खेडापति माता मंदिर जो घोड़ाडोंगरी के लोगो के आस्था का प्रमुख केंद्र है यहाँ वर्ष भर श्रद्धालु माता के दर्शन करने आते है और खासकर नवरात्रि के समय पूरे नगर के हजारों लोग यहाँ जल चढ़ाने आते है इसके अलावा वर्ष में यहाँ रामसत्ता एवम भजन का भी आयोजन होते रहता है। लेकिन माता मंदिर के प्रांगण में शौचालय एवम अतिरिक्त कक्ष ना होने के कारण कई बार श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना करना पड़ता है इसकी के साथ आयोजनों में जगह कम पड़ने के कारण दिक्कतों का सामना कई बार करना पड़ता है। इसके लिए चौपाल निर्माण तथा खेड़ापति माता मंदिर के सामने खाली मैदान में सौंदर्यकरण की भी मांग सदस्यों ने की ।
सदस्यों ने श्री खान को बताया कि खेडापति माता मंदिर के सामने गाजर घास और गन्दगी होने से बीमारी का डर बना रहता है कई बार ग्राम पंचायत को सफाई के लिए निवेदन किया लेकिन इस तरफ़ कोई ध्यान नही दिया गया ।
जनपद पंचायत सीईओ श्री खान ने सदस्यों से चर्चा कर उनकी बात को गम्भीरता से लेकर इन सभी मुद्दों को हल करने करने का आश्वासन समिति के सदस्यों को दिया ।
जनपद पंचायत सीईओ श्री खान से मुलाकात के दौरान खेड़ापति माता मंदिर समिती के भिकारीलाल भुजवरे,दीपक उइके,दशरथ साहू,जिन्दर छाबड़ा,बिंदा सेठ,घनश्याम साहू,कैलाश साहू,पाटिल जी,जय कुमरे प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।
+ There are no comments
Add yours