कृषि संसोधन विधेयक से बढ़ेंगा मुनाफा किसानो की आय होंगी दोगुनी: सांसद दुर्गादास उइके

Estimated read time 0 min read

रानीपुर। मंगलवार को मालवीय लॉन में भाजपा मंडल घोड़ाड़ोगरी की बैठक आयोजन किया गया। इस बैठक में हरदा हरसूद बैतूल के लोकप्रिय सांसद दुर्गादास उइके जी का मंडल घोड़ाडोंगरी में दौरा हुआ इस दौरान सांसद जी ने घोड़ाडोंगरी मंडल के 42 बूत अध्यक्ष एवं सभी बूथों के प्रभारी एवं मंड़ल के कार्यकर्ताओं से चर्चा की । कृषि बिल के बारे में विस्तार से बताया कि कृषि सुधार विधेयक मोदी सरकार का ऐतिहासिक कदम खेती को लाभ का धंधा बनाने और किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रतिबध है मोदी सरकार एक औऱ कांग्रेस भ्रम फैलाने और किसानों को भ्रमित करने का आरोप लगाया कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों को कृषि संसोधन विधेयक बिल को लेकर भ्रमित कर रही है। न्यूतम समर्थन मूल्य की बाध्यता समाप्त करने, मंडियों का अंत करने किसानों की जमीन को पूंजीपतियों के हवाले करने के झूठे भ्रम कांग्रेस नेताओं द्वारा फैलाए जा रहे है। जिसपे सांसद दुर्गादास उइके ने बताया कि मंडी व्यवस्था यथावत चलती रहेंगी और इस कृषि संसोधन विधेयक का  न्यूतम  समर्थन मूल्य से कोई लेना देना नही है।
पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उईके सभा को संबोधित करते हुये कहा कि जो काम कांग्रेस पार्टी पिछले 70 वर्षो में नही कर पाई वो काम मोदी जी ने कर दिखाया है । इस किसान विधेयक बिल में प्रावधान किया गया है कि किसान अपने उत्पाद मंडी से बाहर बेचने के लिए आजाद होगा  इस विधेयक में राज्य के अंदर और दो राज्यों के बीच व्यापार को बढ़ावा देने की बात कही गई है । मार्केटिंग और ट्रांस्पोर्टेशन पर खर्च कम करने की बात कही गई है. इस विधेयक के मुताबिक किसान देश में कहीं भी अपना उत्पाद बेच सकेगा ।
मंडल के प्रभारी सुधाकर पवार ने संबोधित करते हुए कृषि संशोधन विधेयक की बुनियादी आवश्यकता और जरूरत को किसानों के के बीच में रखा और कहा कि केंद्र की मोदी सरकार को या प्रदेश की शिवराज सिंह जी की सरकार को दोनों सरकार सदैव किसानों के हित में निर्णय लेने के लिए वचनबद्ध है। इसी का उदाहरण कृषि संशोधन विधेयक है इस विधेयक के माध्यम से किसान सशक्त समर्थ होगा और किसानों को नई तकनीक के माध्यम से खेती करने की सहायता मिलेगी,फसल को बेचने की आजादी और भंडारण एवं संरक्षण की भी स्वतंत्र होगी।

More From Author

+ There are no comments

Add yours