कोहली ने सिक्स मारकर जिताया, 48 वीं सेंचुरी बनाई, सबसे तेज 26 हजार इंटरनेशनल रन पूरे किए; इंडिया लगातार चौथा मैच जीती

Estimated read time 1 min read

पुणे। टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप 2023 में लगातार चौथी जीत हासिल की है। भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया। टीम से विराट कोहली (103* रन) ने 48वां वनडे शतक जमाया। उन्होंने सबसे तेज 26 हजार इंटरनेशनल रन भी पूरे कर लिए हैं। उन्होंने 567 पारियों में यह अचीवमेंट हासिल की। कोहली से पहले सचिन तेंदुलकर ने 600 पारियों में इतने रन बनाए थे। पुणे के MCA मैदान पर गुरुवार को बांग्लादेश ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 256 रन बनाए। 257 रन का टारगेट भारतीय बल्लेबाजों ने 41.3 ओवर में 3 विकेट पर हासिल कर लिया। कोहली के अलावा, शुभमन गिल (53 रन) ने 10वां अर्धशतक जमाया, जबकि कप्तान रोहित शर्मा ने 48 रनों का योगदान दिया।
भारतीय ओपनर्स ने 88 रन जोड़े, शुभमन की पहली वर्ल्ड कप फिफ्टी
257 का टारगेट चेज कर रहे रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने 88 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। रोहित फिफ्टी से चूक गए। उन्होंने 48 रन बनाए। हसन की गेंद पर पुल शॉट मारने के चक्कर में रोहित को ह्रदॉय ने बाउंड्री पर लपका। शुभमन गिल ने वर्ल्ड कप में अपनी पहली फिफ्टी लगाई। वो 53 रन बनाकर मेहंदी हसन मिराज की गेंद पर कैच आउट हुए। महमूदुल्लाह ने बाउंड्री पर उनका कैच लपका।

यहां से बांग्लादेश की पारी…

तंजिद-लिट्‌टन की फिफ्टी, बांग्लादेश 257 पहुंचा

पुणे के एमसीए मैदान पर बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। बांग्लादेश ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 256 रन बनाए। ओपनर्स तंजिद हसन तमीम और लिट्टन दास के बीच 93 रन की साझेदारी हुई। तंजिद ने वर्ल्ड कप में अपनी पहली फिफ्टी लगाई। वो 51 रन बनाकर आउट हुए।
लिट्टन दास ने 12वीं वनडे फिफ्टी लगाई, वो 66 रन बनाकर आउट हुए। शांतो (8 रन), मिराज (3) और तौहीद हृदॉय (16) जल्दी आउट हुए।
मुशफिकुर रहीम (38 रन) और महमूदुल्लाह (46 रन) के बीच 42 रन की साझेदारी हुई। मुशफिकुर को बुमराह ने आउट किया। बैकवर्ड पॉइंट पर जडेजा ने डाइव लगाकर उनका कैच पकड़ा। महमुदुल्लाह ने फिर नसुम अहमद के साथ 32 रन की साझेदारी की।
पंड्या चोटिल, कोहली बॉलिंग करने आए
टीम इंडिया के विकेटकीपर केएल राहुल ने बांग्लादेश के खिलाफ बेहतरीन डाइविंग कैच पकड़ा। 25वें ओवर की पहली बॉल मोहम्मद सिराज ने लेग साइड पर शॉर्ट पिच फेंकी। मेहदी हसन मिराज ने फ्लिक किया, लेकिन बॉल बैट से लगकर विकेट के पीछे चली गई। जहां राहुल ने अपने बाएं तरफ डाइव लगाकर एक हाथ से डाइविंग कैच पकड़ लिया।
केएल राहुल ने मैच से पहले लेग साइड पर जाती गेंद के लिए कोच के साथ स्पेशल प्रैक्टिस की थी। कोच ने लेग स्टंप से दूर एक बैट रखा, ताकि राहुल को गेंद देखने में दिक्कत हो। उन्होंने फिर बहुत पास से टप्पा खाती हुईं गेंदों को राहुल की तरफ फेंका, ताकि उनके रिफ्लेक्स तेज हो और उन्हें लेग साइड की ओर जाती गेंदों को पकड़ने में आसानी हो। प्रैक्टिस का असर मैच में दिखा और राहुल ने बेहतरीन कैच पकड़ लिया।
ऐसे गिरे बांग्लादेश के विकेट

  • पहला: तंजिद हसन- 51 रन: 15वें ओवर की चौथी बॉल पर कुलदीप ने LBW कर दिया।
  • दूसरा: नजमुल हसन शांतो- 8 रन: 20वें ओवर की आखिरी बॉल पर रवींद्र जडेजा ने LBW कर दिया।
  • तीसरा: मेहदी हसन मिराज- 3 रन: 25वें ओवर की पहली बॉल पर सिराज की बॉल पर विकेटकीपर केएल राहुल ने शानदार कैच पकड़ा।
  • चौथा: लिट्‌टन दास- 66 रन: 28वें ओवर की चौथी बॉल पर रवींद्र जडेजा ने गिल के हाथों कैच कराया।
  • पांचवां: तौहीद हृदॉय- 16 रन: 38वें ओवर की दूसरी बॉल पर शार्दूल ठाकुर ने शुभमन गिल के हाथों कैच कराया।
  • छठा: मुशफिकुर रहीम- 38 रन : 43वें ओवर की तीसरी बॉल पर जसप्रीत बुमराह ने रवींद्र जडेजा के हाथों कैच कराया।
  • सातवां: नसुम अहमद- 14 रन : 47वें ओवर की 5वीं बॉल पर मोहम्मद सिराज ने विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच कराया।
  • आठवां: महमूदुल्लाह- 46 रन: 50वें ओवर की दूसरी बॉल जसप्रीत बुमराह ने यॉर्कर फेंकी। महमूदुल्लाह बोल्ड हो गए।

चोटिल शाकिब की जगह शांतो ने की कप्तानी
बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन चोटिल हैं। वे भारत के खिलाफ मैच नहीं खेल सके। उनकी गैरमौजूदगी में नजमुल हुसैन शांतो ने कप्तानी की। शाकिब की जगह टीम में नसुम अहमद को मौका दिया गया। वहीं टीम इंडिया में कोई बदलाव नहीं हुआ।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दूल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।

बांग्लादेश : नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तंजिद हसन तमीम, लिट्टन दास, मेहदी हसन मिराज, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), तौहीद हृदॉय, महमूदुल्लाह रियाद, नसुम अहमद, हसन महमूद, शोरिफुल इस्लाम और मुस्तफिजुर रहमान।

More From Author

+ There are no comments

Add yours