कोल माइंस पेंशनर एसोसिएशन की बैठक 15 को

Estimated read time 0 min read

बैतूल। कोल माइंस पेंशनर एसोसिएशन की मासिक बैठक 15 नवंबर को शहीद भवन में सुबह 11 बजे से रखी गई है। संघ के अध्यक्ष दिनकर साहू ने बताया कि बैठक में अब तक पेंशन संबंधी क्या कार्यवाही हुई है इस पर चर्चा की जाएगी। वहीं बोर्ड ऑफ ट्रस्टी की बैठक दिल्ली में होने जा रही है जो पत्र संघ को प्राप्त हुआ है उसकी विशेष जानकारी भी बैठक में दी जाएगी। यह बैठक अमिनेश भारती सीएमपीएफओ कमीशन की अध्यक्षता में होगी। बैठक में पेंशन बढ़ोतरी पर विशेष चर्चा होगी। 1 जनवरी 2017 से 20 लाख ग्रेच्युटी दिया जाए इसके बारे में बताया जाएगा। महामंत्री डीआर झरबड़े, संरक्षक रूपलाल मानेकर, कार्यवाहक अध्यक्ष मानिकराव कापसे, कोषाध्यक्ष नागोराव वागद्रे ने जिले में निवासरत कोल पेंशनरों से अधिक से अधिक संख्या में बैठक में उपस्थित होने की अपील की है। वहीं मुलताई शाखा अध्यक्ष, आमला अध्यक्ष, आठनेर अध्यक्ष से भी आग्रह करते हुए कहा कि वह पेंशनरों की समस्याओं को लेकर बैठक में पहुंचे एवं पेंशनरों को भी साथ में लाएं।

More From Author

+ There are no comments

Add yours