- ताँबा चोरी में यूपी पासिंग गाड़ी का होता है इस्तेमाल

सारनी। सतपुड़ा पावर प्लांट के अधिकारी अपने फायदे के कोई कसर नही छोड़ रहे है। प्लांट के अंदर भारी सुरक्षा होने के बाद भी लाखों रुपयों की चोरी की घटनाएं चिंता का विषय बनी हुई है।बताया जाता है कि विगत दो साल पहले प्लांट के यूटी क्रेन से चार लाख के केबल एवं स्टोर से करीबन 15 लाख की चोरी का आजतक सुराग नही लगा है। उक्त चोरी की घटना पूर्व सुरक्षा अधिकारी के कार्यकाल में हुई थी। गौरतलब है कि पावर प्लांट के अंदर से टांसफार्मर से करीबन एक टन के आसपास तांबा चोरी के मामले में पुलिस ने तीन चोरो को पकड़ कर करीबन 3 क्विंटल तांबा बरामद किया था। पावर प्लांट में केबल एवं कीमती पार्टस चोरी की घटनाओं में पावर हाउस दो में कायर्रत एक जूनियर इंजीनियर का नाम कई बार सामने आ चुका है। इतना ही केबल चोरो एवं जूनियर इंजिनियर अख़्सर ढाबो पर पार्टी करते देखा गया है।हालांकि इस मामले में ऊर्जामंत्री एवं एमडी ने जांच के आदेश दिए है। परंतु प्लांट के एक अधीक्षण अभियंता अपने चहेते एवं हिस्सेदार जूनियर इंजीनियर को बचाने का भरपूर प्रयास किया है। इतना ही नही यूपी पासिंग वाहन से चोरी का सामान निकाले जाने की चर्चा भी जोरो पर चल रही है। बताया जाता है कि पावर प्लांट में कीमती पार्ट्स की चोरियो के मामले में ऊर्जामंत्री एवं एमडी मंजीत सिंह ने संज्ञान लेकर जांच के आदेश दिए है। इस मामले में प्लांट केअधिकारियो ने गोलमोल जवाब बनाकर भेज दिया है। कर्मचारी संगठनों ने प्लांट की खस्ता हालत एवं चोरी की घटनाओं में अधिकारियो की मिली भगत बताया है। उन्होंने कहा कि प्लांट की प्लांट की सुरक्षा के लिए सीआईएफ एवं निजी सुरक्षा एंजेसी की तैनाती दिखावा साबित हो रही है। प्लांट के अंदर चोरी की घटनाओं में अधिकरियो की भूमिका रहती है। कर्मचारी संगठनों ने कहा कि विगत माह टांसफार्मर से करीबन एक टन तांबा चोरी होने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तीन चोरो के पास से करीबन 3 क्विंटल तांबा बरामद किया था। परंतु शेष तांबा के बारे मे आजतक सुराग नही मिला है।इस मामले में उर्जा मंत्री एवं एमडी को पत्र लिखकर प्लांट के अंदर से चोरी की घटनाओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
+ There are no comments
Add yours