दलगत राजनीति से ऊपर उठकर अपनी सोच बड़ा करे कांग्रेसी कार्यकर्ता – नागेंद्र निगम

Estimated read time 0 min read

सारणी। देश भीषण महा मारी के दौर से गुज़र रहा है चारो ओर कोविड 19 कोरोना मौत का तांडव कर रही हैं और इस कांग्रेसी नेताओं को मानव समुदाय को शर्मसार कराने वाली राजनीति सूझ रही हैं ।भारतीय जनता पार्टी मंडल सारणी के मण्डल अध्यक्ष नागेंद्र निगम ने कहा कि अभी समय है मानवता का परिचय देने का ना की दलगत राजनीति से ऊपर उठकर मानव सेवा करने का परन्तु तथा कथित कांग्रेसी नेता भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ द्वारा किए जा रहे मानव सेवा के कार्यों को सराहना  करने के बजाए भाजपा नेताओ पर मिथ्या आरोप लगा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी मंडल सारणी का एक एक कार्यकर्ता इस भीषण महामारी पर क्षेत्र की जनता की सेवा करने में लगा है टीकाकरण अभियान में भारत के यशश्वि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर नगर एवम् ग्रामीण क्षेत्रों में 42 डिग्री सेल्सियस तापमान पर घर घर जाकर अपने जीवन की परवाह न करते हुए आम नागरिकों को  वेक्सीन का टीका लगाने के लिए प्रेरित कर रहे है जो व्यक्ति बीमार है उसे जांच कराने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। ऐसे देश भक्त कार्यकर्ताओ पर मामला कायम करने की बात करते हैं भारतीय जनता पार्टी मंडल सारणी के मण्डल अध्यक्ष ने कहा ऐसे देश भक्त को विपक्षीयो को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सम्मान करना चाहिए। ओर ऐसे भाजपा के जाबांज कार्यकर्ताओ से सीख ले कर अपने निम्न स्तर की सोच से ग्रसित कार्यकर्ताओ को समाज के लिए उत्थान के कार्य करने के लिए प्रेरित करना चाहिए । परन्तु यह विचार धारा का प्रभाव हैं विपक्षी दल के विचार धारा ही ऐसी है।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेष अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी मंडल सारणी का एक एक कार्यकर्ता जन सेवा में लगा है टीकाकरण कार्यक्रम में, बीमार व्यक्तियों को जांच कराने के लिए प्रेरित करना, टीकाकरण स्थल पर जनता सुविधा हेतु टेंट लगाकर पानी की व्यवस्था करना समय समय पर चिकित्सा अधिकारी से चर्चा कर बीमार व्यक्तियों को सहायता करना इत्यादि समाज सेवा के कार्यों में भारतीय जनता पार्टी मंडल सारणी के कार्यकर्ता लगे हैं।

More From Author

+ There are no comments

Add yours