मीसाबंदी अंछाराम के निधन पर भाजपा ने शोक जताया

Estimated read time 0 min read

बैतूल। भाजपा नेताओ ने लोकतंत्र सेनानी (मीसाबंदी) रहे भाजपा नेता अंधारिया निवासी अंछाराम झारिया ( 83 वर्ष) के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रृद्वांजलि अर्पित की है। सांसद दुर्गादास उइके, पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ,विधायक डा.योगेष पंडाग्रे ने मीसाबंदी अंछाराम झारिया के निधन पर शोक संतृप्त परिवार के प्रति संवेदनाए प्रकट की है। पार्टी जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कहा कि अंछाराम जी एक आदर्ष कार्यकर्ता थे। उन्होने जनसंघ एवं उसके बाद भारतीय जनता पार्टी के विस्तार में अमूल्य योगदान दिया है। श्री शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपातकाल के बाद देष में लोकतंत्र की बहाली के लिए चलाए गए आंदोलन में शामिल हुए और 19 महिने जेल में भी रहे। श्री शुक्ला ने कहा कि अंछाराम जी का निधन पार्टी की अपूरणीय क्षति है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours