- छोटी प्रतिमाओं के ही निर्माण पर मूर्तिकारों का जोर है
रानीपुर। मूर्तिकारों के पास सार्वजनिक मंडलों से कम आ रही बुकिंग 10 सितम्बर को हाेने वाले गणेशोत्सव को लेकर मूर्तिकारों ने प्रतिमा निर्माण तो करना शुरू कर दिया है, लेकिन वे तीन फीट से अधिक की प्रतिमाओं का निर्माण नहीं कर रहे हैं। मूर्तिकारों के पास सार्वजनिक गणेश प्रतिमाओं के ऑर्डर कम आ रहे हैं। गणेशोत्सव को लेकर जिला प्रशासन ने अभी तक काेई आदेश जारी नहीं किए हैं। इस कारण मूर्तिकार सबसे ज्यादा परेशान हैं।
मूर्ति की मिट्टी के दाम बढ़े, कलर भी हो गए महंगे
इस बार मिट्टी के दाम बढ़ गए हैं। पहले 2 हजार रुपए में एक ट्रॉली मिट्टी मिल जाती थी इस बार 5000 हजार से अधिक में मिल रही है। इसके कारण मूर्तिकार परेशान हैं उनका कहना है कलर भी महंगे हो गए हैं इससे मूर्तिकार कम संख्या में ही प्रतिमा का निर्माण कर रहे हैं।
छोटी प्रतिमाओं का भी कम संख्या में कर रहे निर्माण
मूर्तिकार बी एल प्रजापति ने बताया हर साल की अपेक्षा इस बार धंधा मंदा ही रहेगा हर साल 50 से 100 प्रतिमा का निर्माण करते थे इस बार कोरोना के चलते कम संख्या में छोटी प्रतिमाएं बनाई जा रही है। उन्होंने बताया इस बार करीब 50 छोटी प्रतिमाएं बनाई जा रही है इस बार मिट्टी सहित अन्य मटेरियल भी महंगा होने के कारण कम ही प्रतिमा बना रहे हैं ताकि नुकसान ना उठाना पड़ जाए।
छोटी प्रतिमाओं का भी कम संख्या में कर रहे निर्माण
मूर्तिकार जुलाई माह से ही हर साल प्रतिमा बनाने के आर्डर भी आना शुरू हो जाते हैं इस बार प्रतिमा बनाने के ऑर्डर कम आ रहे हैं, लेकिन अभी उन्हें भी वापस लौटाना पड़ रहा है। इस कारण हम कलाकारों काे नुकसान होगा।
+ There are no comments
Add yours