1 साल 10 महीने से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार

Estimated read time 0 min read

सारनी। पाथाखेड़ा पुलिस ने 1 साल 10 महीने 26 दिन से फरार स्थाई वारंटी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी नितिन पाल, प्रधान आरक्षक अनंतराम लोधी, आरक्षक अभिषेक सिंह के द्वारा फरार स्थाई वारंटी अजय यादव पिता रमाकांत यादव 26 वर्ष बजरंग कॉलोनी पाथाखेड़ा को जारी स्थाई वारंट श्रीमती गीता कनोजे न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी बैतूल कि न्यायालय के प्रकरण क्रमांक 2085/16 अपराध क्रमांक 677/16, धारा 294, 323, 506 आईपीसी के तहत 23 अप्रैल 2018 को जारी किया गया था। उक्त स्थाई वारंटी को पुलिस अधीक्षक बैतुल, थाना प्रभारी सारनी एवं चौकी प्रभारी पाथाखेड़ा के मार्ग निर्देशन पर काफी मेहनत से तलाश करने के बाद गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बैतूल पेश किया गया है। जहां से माननीय न्यायालय द्वारा उक्त स्थाई वारंटी को जिला जेल में न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

More From Author

+ There are no comments

Add yours