- कालीमाई ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन एवं ट्रक ओनर्स एसोसिएशन की हुई बैठक नई कार्यकारिणी का हुआ गठन अध्यक्ष पद की हुई नियुक्ति
सारनी। काली माई ट्रक ऑनर्स की प्रथम कार्यकारिणी को भंग करके नई कार्यकारिणी गठित करने का कार्य किया गया। जिसमें काली माई ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन एवं काली माई ट्रक ओनर्स एसोसिएशन की संयुक्त रुप से बैठक काली माई मंदिर प्रांगण में आहूत की गई। जिसमें काली माई ट्रक ओनर्स एसोसिएशन और काली माई ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने सर्व सहमति से नई कार्यकारिणी का गठन करने का कार्य किया गया। जिसमें काली माई ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जसविंदर सिंह और काली माई ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष राजेश के द्वारा काली माई ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के नए अध्यक्ष की नियुक्ति के पद पर रमेश सिंह को नियुक्त किया गया ।
काली माई ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जसविंदर सिंह ने बताया कि काली माई में ट्रांसपोर्ट एसोसिएश की आपसी सामंजस और तालमेल न बनने के कारण कई तरह की परेशानी दोनों यूनियनों को झेलना पड़ रहा था जिसको देखते हुए काली माई ट्रक ओनर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी को भंग करके काली माई ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन गठित करने का कार्य किया गया जिसके अध्यक्ष पद के लिए रमेश सिंह को नियुक्त किया गया।
ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी व कर्मचारियों के माध्यम से सर्व सहमति से इस नियुक्ति में अपना योगदान दिया गया। बैठक में मुख्य रूप से शामिल नेहरू सिंह राजपूत, शिवनाथ सिंह, यूनुस अंसारी,अनीस कुरैशी, पप्पू, शाकिर अली, चंद्रभान चौहान, लल्लन यादव, गुरुदेव, आनंद सिंह, विक्की डोलेकर, मुख्तार अंसारी, चंद्रिका,शिवनाथ सिंह, शिव शंकर यादव,सहित सैकड़ो ट्रासपोर्टर उपस्थित रहे ।
+ There are no comments
Add yours