भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कल सिंह भाबर का सारणी में हुआ जोरदार स्वागत

Estimated read time 0 min read

सारणी। 13 सितंबर, सोमवार को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कल सिंह भाबर का अल्प समय हेतु सारणी में आगमन हुआ प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर भारतीय जनता पार्टी मंडल सारणी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय में जोरदार स्वागत किया। स्थानीय नेता अजजा मोर्चा के प्रदेश मंत्री दीपक उईके के नेतृत्व में भाजपा मंडल सारणी में भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व जिलामंत्री,विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह, जिला महामंत्री कमलेश सिंह ,पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा ,मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम, भीम बहादुर थापा ,जगन्नाथ डेहरिया की अग्रणी में सभी कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला और पुष्पगुच्छ भेंट कर प्रदेश अध्यक्ष  कल सिंह भाबर, प्रदेश  अजजा मोर्चा महामंत्री मुकाम सिंह रावत, अजजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री, छिंदवाड़ा के भाजपा सांसद प्रत्याशी पूर्व विधायक एवं अजजा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष नथन शाह जी का भाजपा कार्यालय में जोरदार स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष के स्वागत उद्बोधन के पश्चात महामंत्री सिंह मुकाम सिंह रावत ने कहा की भारतीय जनता पार्टी मंडल सारणी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता में पार्टी के समर्पण की भावना झलकती है अल्प समय में सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा हमारा स्वागत करना यह  हमारे लिए गर्व की बात है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष कल सिंह भाबर ने कहा कि अनुसूचित जनजाति मोर्चा भारतीय जनता पार्टी का एक बहुत मजबूत मोर्चा है ।

इस स्वागत कार्यक्रम में उपस्थित सभी मेरे आदिवासी भाई बहन हम सबको मिलकर भारतीय जनता पार्टी में जनजाति मोर्चा की भूमिका को बहुत ही अहम और मजबूत बनाना है। देखने में आता है सारणी मंडल में जनजाति मोर्चा काफी सक्रिय है ।ऐसे ही सक्रिय पूरे प्रदेश के हर मंडल में जनजाति मोर्चा को करना हम सभी का संकल्प एवं उद्देश्य भी हैं ।यहां के पदाधिकारी बहुत अनुभव शील है इनका लाभ भी भाजपा अजजा मोर्चा को आवश्यक रूप से लेना चाहिए इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह ने अल्प समय में सभी कार्यकर्ताओं से स्नेह और प्यार के साथ मिलने पर प्रदेश अध्यक्ष जी का एवम् महामंत्री जी का साथी समस्त प्रदेश पदाधिकारियों का आभार जताया ।उसके पश्चात प्रदेश अध्यक्ष जी अपने पदाधिकारियों के साथ भाजपा कार्यालय में विराजित गणेश भगवान की पूजा में सम्मिलित हुए और सभी कार्यकर्ताओं के साथ उन्हें बाबा गणेश की आरती में भी सम्मिलित होकर कार्यकर्ताओं के साथ पुण्य लाभ अर्जित कर प्रसाद ग्रहण किए ।अंत में सभी कार्यकर्ताओं का इस  स्नेह और प्यार के आभार  जताते हुए आगामी कार्यक्रम के लिए छिंदवाड़ा की ओर प्रस्थान किए ।इस अवसर पर मुख्य रूप से नगरपालिका के उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा, मंडल के पूर्व महामंत्री जीपी सिंह,मंडल महामंत्री किशोर बरदे ,प्रकाश शिवहरे ,उपाध्यक्ष,कृष्णा साहू ,बंटी अग्रवाल ,योगेश बर्डे, प्रकाश ड़ेहरिया ,समीर मशीद ,श्याम बिहारे, राजकुमार नागले ,मुकेश बाबू सिह,राहुल कापसे ,प्रवीण सोनी, जसवंत वरकडे ,बल सिंह उईके ,सराजू कुमरे, मानू मस कोले ,शिवदीन उईके ,बादल इरपाचे ,बलराम धाकड़ ,सुरेंद्र नर्रे ,परशु मसकोले ,आकाश कुदारे,सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

More From Author

+ There are no comments

Add yours