विकास और सहयोग का पर्याय होता है संगठन- रंजीत सिंह

Estimated read time 0 min read

आमला। कोई भी संगठन विकास और सहयोग का पर्याय होता है। संगठित समाज का विकास तेजी से होता है। इसलिए संगठन का महत्‍व सदियो से चला आ रहा है। ये बाते पत्रकार सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए म0प्र0 श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्‍यक्ष रंजीतसिंह ने कही। सम्‍मेलन रविवार की शाम 7 बजे आमला के भवानी लॉन मे आयोजित था। उन्‍होनें कहा कि श्रमजीवि पत्रकार संघ हमेशा से अपने साथियों की मदद करता आया है। संगठन का उद्देश्‍य पत्रकारो के हितो की रक्षा करना है। संभागीय अध्‍यक्ष अब्‍दुल रहमान ने उपस्थित पत्रकारो को उनके कर्तव्‍य, दायित्‍व एवं अधिकारो की जानकारी दी। संभागीय महासचिव विशाल बत्रा ने पत्रकारों को आए दिन होने वाली परेशानियां उजागर करते हुए उनसे निबटने के तरीके भी बताए। उन्‍होनें पत्रकारो से हमेशा अपनी लेखनी से अंतिम व्‍यक्ति तक के काम आनें की बात कही। सम्‍मेलन को भाजपा जिला उपाध्‍यक्ष नरेंद्र गढ़ेकर, पूर्व नपा अध्‍यक्ष मनोज मालवे,  रेलवे कमर्शियल इंस्‍पेक्‍टर सुनील पंत, पत्रकार गुणवंतसिंह चड्डा, पत्रकार संघ ब्‍लाक अध्‍यक्ष नितिन देशमुख आदि ने  भी संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्‍यक्ष रामकिशोर देशमुख, ब्‍लाक कांग्रेस अध्‍यक्ष मनोज देशमुख, अधिवक्‍ता संघ अध्‍यक्ष वेदप्रकाश साहू सहित बड़ी संख्‍या मे पत्रकार उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours