रानीपुर। प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी कार्तिक पूर्णिमा पर देनवा नदी के किनारे भव्य मेले का आयोजन किया जा रहा है इधर शिव भक्त सेवा समिति के अध्यक्ष विनोद राठौर अशोक पटेल राजकुमार मलैया ध्रुव मलैया आदि ने बताया कि कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए मेले का आयोजन किया जा रहा है विगत साल कोविड-19 के मामले ज्यादा होने के कारण मेले का आयोजन स्थगित कर दिया गया था। इधर घोड़ाडोंगरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार महतो के तत्वाधान में शिखर परिसर में स्थित भगवान शिव का अभिषेक किया जाएगा उसके पश्चात भंडाराप्रसादी बनाकर दूरदराज से आए श्रद्धालुओं को वितरित करते हैं एवं स्थानीय व्यापारी एवं आसपास के व्यापारियों द्वारा नारियल अगरबत्ती फूल बेलपत्र हवन सामग्री एवं बच्चों के खिलौने व मिष्ठान की दुकानें लगाई जाएगी उसके पश्चात दूरदराज से आए श्रद्धालुओं द्वारा देनवा नदी में स्नान कर भगवान शिव का अभिषेक किया जाएगा।
गौरतलब है कि ग्राम भोपाली में विराजमान शिव भगवान आदिवासियों का आराध्य देव माना जाता है यहां पर 12 महीने भक्तों का जनसैलाब उमड़ता है लोग यहां नंगे पाव बैलगाड़ी क्यों अनंत्र साधनों से पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित करते हैं ।
+ There are no comments
Add yours