कांग्रेस ने सारनी में किया अपनी सोच का प्रदर्शन : मुकता ढोलेकर

Estimated read time 0 min read
  • सारनी नपा मे किए विरोध प्रदर्शन में महिलाओ का अपमान कांग्रेस का वास्तविक चेहरा हुआ उजागर: मुकता ढोलेकर

सारनी। शुक्रवार जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष युवा नेत्री मुक्ता डोलेकर के नेतृत्व में नगर की महिलाओं ने थाना प्रभारी आमला को एसपी के नाम दिए ज्ञापन में सारनी कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन व पुतला दहन से आपत्तिजनक सामग्री निकलने पर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की। मुकता ढोलेकर ने बताया कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा नगर पालिका परिषद सारनी के सम्मुख विरोध प्रदर्शन का पुतला दहन का कार्यक्रम किया गया था। उक्त कार्यक्रम मैं पुतला दहन के पश्चात पुतले से आपत्तिजनक सामग्री निकली जिससे कि नगर पालिका की कर्मचारी महिलाएं व कांग्रेस की महिला पदाधिकारियों स्कूल के छात्राओं को शर्मसार होना पड़ा। उसके पश्चात भी पुलिस प्रशासन द्वारा फोटो और वीडियो में दिख रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा उपहास उड़ाया जा रहा है इनके ऊपर मामला दर्ज नहीं किया गया। ज्ञापन के माध्यम से महिलाओं ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को चिन्हित कर मामला दर्ज करने की मांग की है ज्ञापन देने वालों में आरती पाटिल, रीना तोमर, रेखा बारखे, चिरोजी, मालती, आस्था, रोशनी, सुमन, आरती, रजनी, निर्मला, कमला, दुर्गा, सुभद्रा शर्मा, रीता, सुनीता, संगीता, गीता ढोलेकर, रीता वराठे, मीना, अनीता, पुष्पा, नीतू, गुड्डी, हीरा, छाया, पूजा, सविता, बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

More From Author

+ There are no comments

Add yours