- सारनी एसडीओपी के नाम आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
सारनी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के माध्यम से 18 जुलाई को भ्रष्टाचार का जो पुतला दहन किया गया था उस पुतले में आपत्तिजनक सामग्री (निरोध) के पैकेट निकलने का मामला शांत होता दिखाई नहीं दे रहा है।भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारियों के माध्यम से कांग्रेस के खिलाफ रैली निकालकर ज्ञापन सौंपने का कार्य किया था। जिसमें सारनी पुलिस के माध्यम से नामजद 8 लोगों के खिलाफ सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील हरकत किए जाने का मामला पंजीबद्ध किया गया है। इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारियों के माध्यम से गुरुवार को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष आम सभा का आयोजन किया गया।जिसे संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के नेता विनोद जगताप ने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि जिस भ्रष्टाचार के पुतले को कांग्रेस के पदाधिकारियों के माध्यम से जलाया गया था उस पुतले में आपत्तिजनक निरोध के पैकेट कैसे मिले इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद सारनी कार्यालय के समक्ष सीसी कैमरा लगाया गया है इस कैमरे से पुतला दहन कौन कौन कर रहा थे और पुतला कौन लेकर आया और पुतला दहन करते समय आपत्तिजनक सामग्री कैसे गिरी इसके फुटेज देखकर कांग्रेस के गैर जिम्मेदाराना तरीके से दिए जा रहे बयान का जवाब दिया जा सकता है।आम आदमी पार्टी के नेता अजय सोनी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के इस पुतले में आपत्तिजनक सामग्री (निरोध)के पैकेट कहां से आए इस पर विपक्षी का हवाला देकर अपनी जिम्मेदारी से जो पल्ला झाड़रकने का कार्य कांग्रेस के माध्यम से किया जा रहा है,वह निंदनीय इसकी निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए और आपत्तिजनक सामग्री पुतले में कैसे आई पुतला किसने लाया उस पर गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाना चाहिए। आम आदमी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष संतोष देशमुख ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पुतला दहन करने का कार्य कांग्रेस के माध्यम से किया जा रहा था उसके अंदर के कूड़े में आपत्तिजनक सामग्री (निरोध)के रूप में निकल कर सामने आ गई जिससे वहां मौजूद कई महिला कर्मचारी और कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं के मान सम्मान को भी ठेस पहुंची है और उनकी भावनाएं भी आहत हुई है उन्होंने कहा कि नगरपालिका के सामने सड़क किनारे निजी संस्था द्वारा सेंट मार्क स्कूल का भी संचालन किया जाता है इस तरह से ऐसी आपत्तिजनक सामग्री का पुतले से बाहर आना बेहद निंदनीय शर्मनाक विषय है इस पुतले को बनाने में इस प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री (विरोध) डाले गए इसकी निष्पक्ष जांच होना बेहद जरूरी है कांग्रेस के इस कृत्य से आज पूरा शहर शर्मसार हुआ है। और यह घटना प्रदेश स्तर पर सुर्खियां बटोर रही है।
ज्ञापन सौंपने वालों में आम आदमी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष संतोष देशमुख,रमेश कुमार भूमरकर,ललित कुमार देशमुख,ईश्वर मस्कोले, कृष्णा मर्स्कोले,रामकृष्ण कवड़े,शिवकुमार तुमराम,हरीराम पांसे, विजय रघुवंशी,पुनीत रघुवंशी,शैलेंद्र कुमार वाईकर,मनोहर पचोरिया,सुमन कुरासिया,अर्चना साहू, जितेन देशमुख,शंकर पैदाम,सुरेंद्र नागले, ईश्वरदास सांवले,प्रीतम घूमरकर,अजय सोनी, सिराज खान,विनोद जगताप सहित बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित रहे।
+ There are no comments
Add yours