बैतूल। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ए.के. तिवारी द्वारा समस्त खंड चिकित्सा अधिकारियों को एल्डर लाइन के प्रभावी क्रियान्वयन संबंधी निर्देश जारी किये गये हैं। निर्देश में उल्लेखित है कि शासन के निर्देशानुसार हेल्पेज इण्डिया वरिष्ठ नागरिकों को आवश्यक सेवाएं प्रदाय करने वाले संस्थानों से सम्पर्करत है। इसी संबंध में एल्डर लाइन के प्रभावी क्रियान्वयन संबंधी कार्यवाहियां की जाना है। निर्देशों में कहा गया है कि वरिष्ठ नागरिकों से संबंधित प्रकरणों का प्राथमिकता से निवारण किया जाये। क्षेत्र अंतर्गत वृद्ध आश्रमों तथा आश्रय स्थलों में वरिष्ठ नागरिकों के रेस्क्यू प्रकरणों में त्वरित एवं आवश्यक संबंधित कार्यवाही की जाये। बेघर अवस्था के वरिष्ठ नागरिकों एवं उनके साथ दुर्व्यवहार होने की स्थिति में टोल फ्री नंबर 14567 पर सूचित किया जाये ताकि वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल की जा सके।
एल्डर लाइन के प्रभावी क्रियान्वयन संबंधी निर्देश जारी
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours