- स्व० विजय कुमार खण्ड़ेलवाल स्मृति मे आयोजित राज्य स्तरिय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभांरभ आज




सारनी। जन आदर्श स्पोर्ट्स क्लब द्वारा स्वर्गीय विजय कुमार खंडेलवाल जी की स्मृति में आयोजित राज्य स्तरीय टेनीस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता मे विजेता, उपविजेता,मैन ऑफ द मैच एवं अन्य ट्रोफीयो का अनावरण डॉ योगेश पंडाग्रे द्वारा किया गया, साथ ही डॉ योगेश पंडाग्रे द्वारा प्रतियोगिता हेतु की जा रही तैयारियों एवं निर्माण कार्य का जायजा भी लिया गया।इस अवसर पर आयोजन समिति के संरक्षक रंजीत सिंह,जीपी सिह,भीम बहादूर थापा,नन्हे सिह,सुधा चन्द्रा,नागेन्द्र निगम ने अतिथियो का स्वागत किया। स्वागत भाषण मे कहा कि पिछले 11 वर्षों से लगातार स्वर्गीय विजय कुमार खंडेलवाल जी की स्मृति में राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजन की जा रही है,जिसमें लगातार नगर पालिका परिषद सारणी, वेकोली पाथाखेड़ा, एमपीजीसीएल सारनी,पुलिस विभाग एवं अन्य सामाजिक संस्थानों एवं प्रतिष्ठानों का सहयोग लगातार मिल रहा है। सभी के सहयोग से प्रतियोगिता की भव्यता लगातार बढ़ रही है इस प्रतियोगिता में लगभग 1500 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का परिचय देते हैं,
64 टीमें इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेती है एवं विजेता को एक लाख रूपेय का नगद पुरस्कार एवं उपविजेता को 51हजार रुपए का नगद पुरस्कार एवं ट्रोफी दी जाती हैै,इसके अतिरिक्त कई पुरस्कार खिलाड़ियों को वितरित किए जाते हैं।
इस अवसर पर उपस्थित क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने कहा कि इस प्रतियोगिता की भव्यता राष्ट्रीय स्तर की नजर आती है एक उत्सव की तरह इस प्रतियोगिता का आयोजन समिति द्वारा किया जाता है जो बधाई के पात्र हैं सभी खिलाड़ी अपने खेल भावनाओं से इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले प्रतियोगिता में विजय तो किसी एक को ही मिलती सभी खिलाड़ी खेल भावना का परिचय देकर प्रतियोगिता में हिस्सा ले । इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी के मेश्राम,सारनी थाना प्रभारी महेन्द्र सिहं चौहान, पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी ,व्यपारी संघ अध्यक्ष राजू बतरा,कमलेश सिह,किशोर महोबे,नेता प्रतिपक्ष संजय अग्रवाल,पूर्व नेता प्रतिपक्ष महेन्द्र भारती, आयोजन समिति के सरक्षक रंजीत सिह,जीपी सिह,भीम बहादूर थापा,,नन्हे सिह,सुधा चन्द्रा,नागेन्द्र निगम,प्रकाश शिवहरे,किशोर बरदे,अमीत सप्रा,रवी देशमुख,तौफिक आलम,किशोर ड़ेहरिया,खुशीलाल पवार,अजय प्रजापति,प्रमोद सिह,योगेश बर्डे,राकेश बारंगे,शिबू सिह,परमेश्वर नागले,मो० ताज, पिन्टू अंसारी,प्रकाश ड़ेहरिया,विनय मदने,रोहित भारती,रेवा मगरदे,संजीत चौधरी,राहूल कापसे,विन्नी राय,मुलायम,गणेश महस्की,रवि यादव,मुकेश यादव,मनोज ठाकूर,संदीप झपाटे,अमीत मटकूले,राजा गोहे,दिलिप विश्वकर्मा,दिलीप झोड़,विजय वानखेड़े, उपस्थित थे।
+ There are no comments
Add yours