एग्जिट पोल दिखा रहा MP में शिव’राज’; बीजेपी को 14-18 सीटें, कांग्रेस को 10-12 तक

Estimated read time 1 min read

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश में शिवराज की सरकार बच सकती है. संभावित एग्जिट पोल में कुछ ऐसे ही नतीजे होने के आसार हैं. इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में बीजेपी ने बाजी मारती दिख रही है. बीजेपी के खाते में 16-18 सीटें और कांग्रेस के खाते में 10-12 सीटें जा सकती हैं. बीजेपी को 46 फीसदी वोट तो वहीं कांग्रेस को 43 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है.

वहीं दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल में बीजेपी को 14-16 सीटें और कांग्रेस को 10-13 सीटें मिलती दिख रही हैं. सर्वे में चंबल क्षेत्र में भाजपा पिछड़ती नजर आ रही है. यहां कुल 7 सीटों में कांग्रेस को 4 से 6, जबकि भाजपा को शून्य से 2 सीटें ही मिलने की संभावना जताई जा रही है. 

जबकि ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ 
ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ में कांटे का टक्कर है. यहां की 9 सीटों में भाजपा-कांग्रेस को 4 से 5 सीटें मिलती नजर आ रही हैं. जबकि मालवा में बीजेपी बाजी मारती दिख रही है. 

More From Author

+ There are no comments

Add yours