बैतूल। जिले में एक ही दिन में कोरोना के 7 मरीजी मिलने से हड़कंप मच गया है। सेहरा बीएमओ डॉ एन के चौधरी ने बताया कि लापझिरी निवासी युवक 17 जून मुंबई से अपने गाँव 2 वर्ष की बेटी के साथ आया था। युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी वही युवक के बेटी और माता पिता के भी सैम्पल कोरोना जांच के लिए भेजे थे। शनिवार को 2 वर्षिय बेटी और 60 वर्षिय माँ, 65 वर्षिय पिता की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।तीनों को खेड़ी सवलीगढ़ के कोरोना वार्ड में भर्ती किया है। साथ ही बैतूल के मोतिवार्ड निवासी और पट्टन घाट बिरोली निवासी दिनों युवक विदेश से आये है दोनो की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।दोनो को जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड में भर्ती किया है। बैतूल शहर में भी कोरोनो ने घुसपैठ कर दी है।इसके अलावा आठनेर और मुलताई के परमंडल में भी एक एक कोरोना मरीजी मिले है। आज शनिवार को कुल 7 मरीज पॉजिटिव मिले है। अब जिले में कोरोना मरीजों की सख्या बढकर 56 पर पहुँच गई है। 38 मरीजी ठीक होकर घर चले गए है। 18 मरीजी एक्टिव है। अभी भी 162 सेम्पल की रिपोर्ट आना बाकी है।
एक ही दिन में 7 कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours