- चिचोली क्राइसिस मैनजमेंट की बैठक में बनी रणनीति
चिचोली। संपूर्ण क्षेत्र में सभी को टीका लगाने की शासन-प्रशासन की मंशा व उद्देश्यों को लेकर बुधवार-गुरूवार,25-26 अगस्त को वैक्शीनेशन का दो दिवसीय महा अभियान आयोजित किया जा रहा हैं जिसमें 18 वर्ष की आयु पुरी कर चुके और अभी तक “टीका” लगवाने से छूट गए सभी युवाओं,वरिष्ठ नागरिकों एवं ग्रामीणों को वैक्शीनेशन के महा अभियान में शामिल कर उन्हें टीका लगाया जाऐगा,साथ ही जिन्होंने पहला टीका लगा लिया हैं और उनकी समयावधि पूरी हो चुकी हैं उन्हें भी दुसरा टीका इस दौरान लगाया जावेगा।
दो दिवसीय महाअभियान को सफल बनाने को लेकर जनपद पंचायत चिचोली के सभा कक्ष में मंगलवार 24 अगस्त की शाम 4 बजे से चिचोली क्राइसिस मैनेजमेंट की खंड स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया।चिचोली तहसीलदार ओपी चोरमा की अध्यक्षता एवं समिति के पदेन सदस्य शंकरराव चड़ोकार,कांतिलाल यादव, मुकेश मालवीय,जनपद सीइओ पीएस सेंगर,बीएमओ डा०राजेश अतुलकर,बीईओ डीके शर्मा,बीआरसी दीपक महाले,पंचायत इंस्पेक्टर रमेश मकोड़े एवं महिला बाल विकास से श् माधवी घरसर व प्रीती डेहरिया की मौजूदगी में संपन्न हुई बैठक में 25 एवं 26 अगस्त को होने जा रहे दो दिवसीय वैक्शीनेशन के महाअभियान को जमीनी स्तर पर सफल बनाने की कार्ययोजना बनाई गई,जिसमें टीका लगाने से वंचित रहे लोगों को चिन्हित करके उन्हें घर-घर जाकर टीका लगाने हेतु प्रेरित करके टीकाकरण केन्द्रों पर लाकर उन्हें टीका लगवाना,वैक्शीनेशन की सूचना पंचायतों के गांवों में डुंगी मुनादी करके ग्रामीणजनो को देना आदि सभी महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करने हेतु पंचायतों के सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायकों,महिला स्व सहायता समूहों,महिला बाल विकास एवं शिक्षा विभाग से जुड़े सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को सौपी गई।
चिचोली बीएमओ डा०राजेश अतुलकर ने जानकारी में बताया कि चिचोली सीएचसी अंतर्गत होने जा रहे वैक्शीनेशन के दो दिवसीय महाअभियान के पहले दिन बुधवार 25 अगस्त को 20 टीकाकरण केन्द्रों पर 3 हजार एवं दुसरे दिन गुरूवार 26 अगस्त को भी 20 टीकाकरण केन्द्रों पर 3 हजार वैक्सीन की पहली और दुसरी डोज लगवाई जाऐगी,,बीएमओ डा०राजेश अतुलकर ने बताया कि चिचोली सीएचसी अंतर्गत टीकाकरण में पात्रता रखने वाले तकरीबन 65 हजार लोगों में से 46 हजार 903 व्यक्तियों को पहला टीका एवं 5 हजार लोगों को दुसरा टीका अभी तक लगाया जा चुका हैं कुल मिलाकर चिचोली सीएचसी अंतर्गत 72 प्रतिशत लोगों वैक्शीनेशन हो चुका हैं।
+ There are no comments
Add yours