
आमला। रविवार शहर के गोविंद कालोनी स्थिति गायत्री लॉन में एक दिवशीय सेवादल कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यशाला में प्रमुख रूप से सेवादल जिलाध्यक्ष अनुराग मिश्रा , जिला उपाध्यक्ष भोला कांति , प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि मनोज मालवे ,ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज देशमुख कार्यशाला का आयोजन सेवादल विधानसभा प्रभारी जितेंद्र शर्मा, सेवादल शहर अध्यक्ष शेख आबिद, सेवादल ग्रामीण अध्यक्ष महेन्द्र परमार द्वारा किया गया कार्यशाला में अपने उद्बोधन में सेवादल जिलाध्यक्ष अनुराग मिश्रा ने कहा कि सेवादल कांग्रेस की रीढ़ की हड्डी है । और सेवादल को शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी मजबूत बनाना है । सेवादल कार्यशाला का आयोजन ही इसलिए किया गया ताकि कांग्रेस को मजबूती प्रदान हो सके और कांग्रेस की रीति और नीति को जोड़ने का कार्य किया जा सके वही सेवादल जिला उपाध्यक्ष भोला कांति ने कहा कि सेवादल कांग्रेस का एक अहम हिस्सा है श्री कांति ने बताया कि सेवादल के इतिहास के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 28 दिसम्बर 1923 को हिंदुस्तानी सेवादल के नाम से डॉ. एन एस हार्डिकर जी ने इस संगठन का गठन किया तथा 7 मार्च 1947 को इसका नाम हिन्दुस्तानी सेवादल से बदल कर कांग्रेस सेवादल कर दिया गया और इसके प्रथम अध्यक्ष प जवाहरलाल नेहरु थे। त्याग और अपेक्षाकृत निस्वार्थ कर्म की जो चेतना गांधी जी, नेहरू जी व डॉ. हार्डिकर जी ने जलाई थी उसकी लौ आज भी बुझी नही है। वही इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि मनोज मालवे ने कहा कि सेवादल के कार्यकर्ता व पदाधिकारी इस बदले हुए जमाने में भी इसी भावना से काम करते हैं कि हमें पार्टी से लेना कम व देना ज्यादा है। कांग्रेस सेवादल का इतिहास त्याग, तपस्या और बलिदान का इतिहास है तथा देश की आजादी के लिए स्वतन्त्रता आन्दोलन के इतिहास व कांग्रेस के इतिहास में भी सेवादल की महत्वपूर्ण भूमिका है। सेवादल की अपनी अलग से पहचान व छवि है।सेवादल शहर अध्यक्ष शेख आबिद ने कहा कि सेवादल कांग्रेस का एक अनुशासित संगठन है। सेवादल के कार्यकर्ता देश व कांग्रेस पार्टी के लिए निस्वार्थ सेवाभाव से कार्य करते हैं। सेवादल कोई मामूली संगठन नही हैकांग्रेस का एक अनुशासित संगठन है। सेवादल के कार्यकर्ता देश व कांग्रेस पार्टी के लिए निस्वार्थ सेवाभाव से कार्य करते हैं। सेवादल ग्रामीण अध्यक्ष महेन्द्र परमार ने कहा कि सेवादल कोई मामूली संगठन नही है यह कांग्रेस के अनुशासित स्वयं सेवकों की ऐसी फौज है जिसने आजादी की लड़ाई में भी कांग्रेस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी तथा आजादी के बाद भी आज तक निस्वार्थ सेवा भावना से कांग्रेस के प्रत्येक कार्यक्रम, अधिवेशन, रैलियों, सम्मेलनों आदि में सेवादल को सौंपी गयी जिम्मेदारियों का सेवादल के कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करते हैं। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सुभाष देशमुख , पूर्व नगर अध्यक्ष संजय साहू , किसान कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष रविकांत उघड़े , किसान कांग्रेस ब्लाक उपाध्यक्ष शिवा यादव, युवक कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष प्रदीप कोकाटे , युवक कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष यशवंत हुड़े सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थि थे ।
ग्रामीण क्षेत्रो से इन्हें मिली जिम्मेदारी
पूर्व केबीनेट मंत्री सुखदेव पांसे तथा सेवादल के जिला अध्यक्ष अनुराग की मिश्रा, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील शर्मा की सहमति से सेवा नी दल के विधानसभा प्रभारी जितेन्द्र शर्मा की अनुसंशा से सेवा दल के ‘ब्लॉक अध्यक्ष (ग्रामीण) महेन्द्रसिंह परमार ने अपनी ब्लॉक कार्यकारिणी घोषित की है जिसमें कार्यकर्ताओं को ब्लॉक उपाध्यक्ष बनाया गया है। उपाध्यक्ष धनराज सरिया ग्राम सेमरिया खुर्द, सुरेश चौहान माण्डई, घनश्याम यादव कलमेश्वरा, सतीश मोढक लालावाड़ी, कमलेश देशमुख जम्बाड़ा, अनूपसिंह उइके ससाबड़, राजेशसिंह कुशवाहा उमरिया, भगवानदास सहाने सोनोनी बुण्डाला, अशोक इवने रतेड़ाखुर्द तथा प्रकाश यदुवंशी ग्राम नरेरा तथा हेमंत कावड़कर सोनेगांव को नियुक्त किया गया है। साथ ही महामंत्री पद पर ऐजेन्द्र सिंह सिसोदिया खरपड़ाखेड़ी, देवानंद निरापूरे बोरगांव, सतीष सूर्यवंशी कोंढरखापा, धनराज पूरी बारछी मुकेश उइके हरदौली, कैलाशसिंह सोलंकी भुयारी, परसराम यादव सुरनादेही, आशाराम धुर्वे भोण्डदेही, भगवानदास गव्हाड़े देवगांव, जितेन्द्र पंवार परसोड़ी, पंवार परसोड़ी, सुखमन बिंझाड़े बोथियाब्राम्हणवाड़ा नियुक्त किया गया। ब्लॉक कार्यकारिणी में सचिव कैलाश सिंह सोलंकी भुयारी, रमेश उइके भुमकाढाना, रमेश मवासी बिच्छुखान, मंगल वाड़िवा झीटापाटी, लखनसिंह चौहान समरतढाना, वासुदेव पाटनकर बाबरबोह, गणेश झरबड़े मदनी, हनुमंतसिंह कुशवाहा बोपलवाड़ी, लोकेश धोटे तिरमहू, शिवशंकर उइके सेमरिया, को नियुक्त किया गया है। सेवादल में मिडिया प्रभारी की जिम्मेदारी ग्राम नांदपूर के राहुल चौहान को दी गई है। साथ ही कोषाध्यक्ष ग्राम मोहनढाना के गरीबा कवड़े को बनाया गया है।
+ There are no comments
Add yours