बगडोना में ट्रैफिक पुलिस तैनाती और अनियंत्रित वाहनों की रोकथाम की मांग

Estimated read time 0 min read
  • व्यापारियों ने बगडोना के ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की मांग की, पाथाखेड़ा चौकी में सौंपा ज्ञापन, कैटआई, सिगनल समेत अन्य व्यवस्थाएं करने की मांग

सारनी। शहर के बगडोना क्षेत्र में खराब ट्रैफिक को लेकर व्यापारी खासे नाराज हैं। रविवार को बगडोना व्यापारी संघ बगडोना के एक प्रतिनिधि मंडल ने पाथाखेड़ा पुलिस चौकी में ज्ञापन सौंपा और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की मांग की। व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल ने यहां ट्रैफिक पुलिस तैनात करने और अनियंत्रित वाहनों की रोकथाम करने की मांग की। बगडोना व्यापारी संघ के वरिष्ठ संरक्षक प्रमोद दरवाई ने बताया पाथाखेड़ा पुलिस चौकी अंतर्गत आने वाले बगडोना व्यापारिक क्षेत्र में दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इससे व्यापारी, आम जनमानस आवागमन में असुविधा एवं खुद को असुरिक्षित महसूस कर रहे हैं। बगडोना के फोरलेन के निर्माण के बाद से वाहनों की गति अनियंत्रित हो गई है। इससे लगभग रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं। बगडोना व्यापारी संघ के अध्यक्ष राजेश बतरा ने बताया क पिछले सप्ताह ही बगडोना के वरिष्ठ व्यापारी मोने ट्रेडर्स के संचालक श्री अनूप सिंह राजपूत को भी इसी तरह के अनियंत्रित वाहन ने टक्कर मार दी थी। इससे उनकी आकास्मिक मृत्यु हो गई। चूंकि यह सीधे तौर पर आम जनमानस से जुड़ा हुआ मामला है। इसलिए इसमें पुलिस की ओर कार्रवाई की जानी चाहिए। सचिव मनीष साहू ने बताया बगडोना में शोभापुर बस स्टाप से लेकर सलैया गांव के बीच ट्रैफिक सुधारने के लिए महत्ती प्रयास किए जाने की जरूरत है। इस व्यवस्था में व्यापारियों ने पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया। उन्होंने इस मामले का ज्ञापन चौकी प्रभारी राकेश सरियाम को सौंपा। इस मौके पर व्यापारी विजय यादव, बसंत सूर्यवंशी, राघवेंद्र रघुवंशी, राजेंद्र चौरे, अक्षय जोशी, चंदू साहू, गुड्‌डू धोटे, सुनील बंग, नारायण भाई, सतीश बौरासी, मुकेश सोनारे समेत अन्य व्यापारीगण मौजूद थे। वे जल्द ही इस समस्या को लेकर सांसद दुर्गादास उइके, विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, कलेक्टर राकेश सिंह, पुलिस अधीक्षक सिमला प्रसाद, एसडीओरी अभयराम चौधरी व नगर पालिका सीएमओ सीके मेश्राम से मुलाकात करने की तैयारी कर रहे हैं।

व्यापारियों ने ये रखी मांगें

  • बगडोना में फोरलेन सड़क पर गलत दिशा से आने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की जाएं
  • बगडोना में तेज गति चलने वाले दोपहिया एवं चौपहिया वाहन चालकों पर कार्रवाई हों
  • व्यापारिक क्षेत्र बगडोना में ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की जाएं
  • अव्यवस्थित पार्किंग करने वाले वाहन चालकों पर भी कार्रवाई हो
  • आवश्यतानुसार ट्रैफिक नियंत्रण के लिए बैरेकेड्स, कैट आई, सिगनल की व्यवस्था एमपीआरडीसी से करवाए।

More From Author

+ There are no comments

Add yours