
- दो बार आत्महत्या का किया प्रयास टीआई के निर्देशन में हुए कौंसिल
सारनी। जिला पुलिस अधीक्षक सीमाला प्रसाद ने आत्महत्या से बचाव के लिए आसपास अभियान पूरे जिले में चलाया है। इस अभियान के तहत सारनी पुलिस की टीम ने एक नाबालिग लड़की की जान बचाने में सफलता हासिल की है। वेकोलि पाथाखेड़ा की एक नाबालिग 17 वर्षिय लड़की ने पढ़ाई के मामले में परिवार के द्वारा रोकटोक करने से परेशान होकर पहले हाथ की नस काटके जान देने की कोशिश कर चुकी थी। रविवार को एक बार फिर पढ़ाई से रोकने पर गला काटकर जान देने की कोशिश की जानकारी मिलने के बाद टीआई महेंद्र सिंह के निर्देशन में आसपास अभियान की प्रशिक्षित पूनम तिवारी ने करीबन 2 घण्टे की कौसिल के बाद लड़की की जान बचा ली है। टीआई महेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में आत्महत्या के बढ़ते मामले पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर आसपास अभियान शुरू किया है। इस अभियान को सफल बनाने के जिले सारनी थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने कहा कि पाथाखेड़ा की एक नाबालिग लड़की की जान बचाई है। नाबालिग लड़की को महिला पुलिस कर्मी पूनम तिवारी ने करीबन 2 घण्टे की कोंसिलिग करके समझाया है। उक्त नाबालिग लड़की भविष्य में कभी भी आत्महत्या नही करने की बात कही है।
+ There are no comments
Add yours