नई शिक्षा नीति पर संगोष्ठी आज,पथ विक्रेताओ को मास्क वितरण किया गया

Estimated read time 1 min read

सारनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। पार्टी के मोर्चे प्रकोष्ठ और विभाग द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बुधवार को राष्ट्रीय कार्यक्रम  प्रशिक्षण विभाग एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में   द्वारा शोभापुर कालोनी के आदर्श सरस्वती हायर सेकेंड्री स्कूल में प्रातः 10 बजे से नई शिक्षा नीति विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया है।

जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक प्रकाश शिवहरे ने बताया कि प्रातः 10 बजे संगोष्ठी होगी एवं उसके बाद ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेंद्र मालवीय जी के नेतृत्व में 11 बजे शोभापुर कॉलोनी के शक्ति नगर मोक्ष धाम पर वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा सारणी मंडल के सभी जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता पदाधिकारी  सभी कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री शिवहरे ने सभी कार्यकर्ताओं एवं शिक्षा जगत से जुड़े विद्यार्थियों और शिक्षकों से कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है।
इसी क्रम में पाथाखेड़ा सेक्टर में भारतीय जनता पार्टी जिला मंत्री रंजीत सिंह के नेतृत्व में सेक्टर के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मासिक वितरण का कार्यक्रम किया गया जिसमें पथ विक्रेताओं को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मासिक वितरित किए गए इस कार्यक्रम में भाजपा के जिला मंत्री रंजीत सिंह, पाथाखेड़ा सेक्टर प्रभारी जी पी सिंह,नन्हे सिंह,शेख रफीक, बाबू सिह,खुशीलाल पवार, सुनील सिह,किशोर डेहरिया, पी के सिंह, प्रकाश डैहरीया, उपस्थित थे ।

More From Author

+ There are no comments

Add yours