
सारनी। कोरोना महामारी को देखते हुए जामखोदर पंचायत के ग्राम रोजड़ा जोकि पहाड़ियों के बीच बसा हुआ है और शहर से काफी दूर है लगभग 18 किलोमीटर दूरी है मैं माननीय विधायक महोदय डॉ योगेश पंडाग्रे जी ने दौरा किया और ग्राम वासियों की समस्या जानी साथ ही साथ मास्क वितरण किया गया। जिसमें मुख्य रूप से भाजपा ग्रामीण सारणी मंडल अध्यक्ष मोहन मोरे ,जनपद पंचायत सीईओ दानिश खान, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मिश्रीलाल परते जी , दीपक पटेल ,हरि यादव द्वारा जरूरतमंदों को सुखा खाद्यान्न सामग्री वितरित की गई । साथ ही साथ सचिव को आदेशित किया गया की ग्राम के सभी लोगों के लिए रोजगार की व्यवस्था की जाए, शुद्ध पानी की व्यवस्था की जाए और ग्राम वासियों के कहने पर जनपद सीईओ को खाद्यान्न वितरण जो सोसाइटी के माध्यम से ग्राम जामखोदर में किया जाता है जिससे कि ग्रामीणों को लगभग 5 किलोमीटर पहाड़ी चढ़कर राशन की दुकान जाना पड़ता और आना पड़ता है ऐसी स्थिति को देखते हुए विधायक जी द्वारा बिजादेही और रोजड़ा ग्राम में सप्ताह में 1 दिन खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था करने के लिए आदेशित किया गया। उनके साथ बीजेपी कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिसमें मुख्य रूप से सुखनंदन विश्वकर्मा, जितेंद्र पटेल ,सुखमन सलाम ,देवी यादव ,भंगी सिंह ,सराजू सरपंच, ग्राम पंचायत सचिव सुरेंद्र मसकोले, बाजू एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे और अपनी समस्या से अवगत कराया ।
+ There are no comments
Add yours