- विकास दुबे और उसके गैंग ने 2 और 3 जुलाई की रात पुलिस पार्टी पर हमला किया था
- 8 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी, 8 दिन बाद विकास कानपुर से 17 किमी दूर मारा गया
कानपुर. 8 पुलिसकर्मियों की मौत का जिम्मेदार विकास दुबे 8 दिन बाद कानपुर में ढेर कर दिया गया। विकास को गुरुवार को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद यूपी एसटीएफ उसे कानपुर ला रही थी। कानपुर से 17 किलोमीटर पहले पुलिस की गाड़ी पलटी। विकास ने एक एसटीएफ जवान की पिस्टल छीनी और भागने की कोशिश की। उसकी फायरिंग और गाड़ी पलटने से कुल चार एसटीएफ जवान घायल भी हुए। जवाबी फायरिंग में यह गैंगस्टर मारा गया। यहां हम आपको एनकाउंटर स्पॉट की चुनिंदा फोटोज दिखा रहे हैं।







+ There are no comments
Add yours