- आरोपी ने पिया कीटनाशक अस्पताल में भर्ती
आमला। थाना अंतर्गत ग्राम निमझीरी निवासी एक युवक ने आपसी विवाद के चलते पत्नी कि हत्या कर दी और उसका शव घर के पीछे गाड़ दिया । पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सालिक राम उइके उम्र 48 साल निवासी निमझिरी ने अपनी पत्नी गुलशो बाई की हत्या कर शव को घर के पीछे दफना दिया और आरोपी पति सालिकराम ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया था जिसे आमला सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेे जाया गया । फिर बैतूल अस्पताल ले जाने की जानकारी मिली है।
आरोपी सालिकराम की दो पत्नियां थीं जिसमें पहली पत्नी भागीरथी उम्र 45 साल और दूसरी पत्नी गुलशो बाई उम्र 46 साल दोनों नीमझिरी में साथ रहती है । भागीरथी के दो लड़की है रीना उम्र 22 साल किरण उइके उम्र 19 साल , गूलशो बाई का एक लड़का और एक लड़की है रघुवीर उइके उम्र 21 साल कांति उइके उम्र 19 वर्ष निवासी नीमझीरी दोनों पत्नी साथ में रहती हैं। पुलिस को शव जमीन में दफनाने की सूचना मिली थी आरोपी के कीटनाशक पीने की वजह से पूछताछ नहीं हो पाई थी । पुलिस ने आमला तहसीलदार को सूचना दी थी। एसपी सिमाला प्रसाद ने ग्राम गवाड़ी ढाना निमझिरी थाना आमला में पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतिका के शव को जमीन से निकलवाकर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। आमला टीआई संतोष पंद्रे को आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। साथ ही उपस्थित लोगो से संवाद किया और जानकारी ली।
+ There are no comments
Add yours