आमला। क्षेत्र में अवैध संबंधों के चलते हुए मर्डर में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।आमला पुलिस को 11 मई को सूचना मिली कि ग्राम भीलावाड़ी मे सुखदेव मासाब के खेत मे बनी झोपड़ी के आगे एक व्यक्ति की लाश पड़ी हुई है। घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला मनोहर मर्सकोले निवासी काजी जामठी की हत्या की गई है।
टी आई ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी । एसपी सिमाला प्रसाद और एसडीओपी मुलताई पल्लवी गौर घटना स्थल पर पहुंची और आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने और विवेचना में आवश्यक ठोस साक्ष्य एकत्र करने के निर्देश दिये।
आमला पुलिस ने फरियादी संगीता पति मनोहर मर्सकोले निवासी काजी जामठी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमाँक 367/2022 धारा 302 में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विवेचना के दौरान सुखलाल पिता रामकिशन धुर्वे उम्र 45 साल ग्राम टांगना थाना बीजादेही का निवासी है जो अभी भिलावाड़ी में सुखदेव मगरदे के मकान में रहता है, उसे हिरासत मे लेकर पूछताछ की गई। जिसने जुर्म स्वीकार कर लिया । आरोपी ने बताया कि वह सुखदेव गुरूजी के खेत मे परिवार सहित रहकर करीबन 9 – 10 साल से खेती का काम कर रहा है।
10 मई की शाम को मृतक मनोहर मर्सकोले उसकी झोपड़ी मे आया था। जहाँ खाना खाकर झोपड़ी के बाहर दोनों सो गये थे। और आरोपी सुखलाल की पत्नि झोपड़ी के अंदर सो रही थी कि रात करीबन 11.00 बजे आरोपी सुखलाल धुर्वे की नींद खुली तो मनोहर मर्सकोले झोपड़ी के अंदर दिखाई दिया । इसी बात पर से दोनों का झगड़ा होने लगा तो आरोपी की पत्नि झोपड़ी से निकलकर बस्ती मे चली गई थी, और आरोपी सुखलाल धुर्वे ने मनोहर मर्सकोले को लाठी से पीटा और सागौन की बल्ली सिर पर पटककर मनोहर मर्सकोले की हत्या कर दी।
आरोपी सुखलाल धुर्वे के खिलाफ सबूत मिलने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया । जहां से जेल वारण्ट जारी होने पर उपजेल मुलताई भेज दिया गया।
मनोहर मर्सकोले की हत्या का आरोपी सुखलाल धुर्वे गिरफ्तार, भेजा गया उपजेल मुलताई
+ There are no comments
Add yours