सारनी। भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल सारनी द्वारा ग्राम पंचायत कोलगांव के ग्राम जाजबोडी में दीप जलाकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मोहन मोरे ने अपने उद्बोधन में बताया कि अटलजी संसद में प्रथम बार 1957 में बलरामपुर शहर से जीत कर संसद पहुंचे थे। वे अपने जीवनकाल के नौ बार के सांसद रहे तथा तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे। वही इस अवसर पर देवी यादव, शिवदियाल उईके, वंदना पाटले, सुभाष यादव, शिवराज यादव, कमलेश साहू एवं अन्य कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के उपस्थित थे।
अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours