
सारनी। आज 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में व्यापारी संघ बगडोना द्वारा कोरोना वारियर्स का सम्मान कार्यक्रम एवं मास्क वितरण किया गया साथ ही कॉरोना के प्रति लोगों में जागरूकता अभियान भी चलाया गया। कोरोना वारियर्स सम्मान कार्यक्रम में पुलिस विभाग से पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी नितिन पाल , जी पी बिल्लौरे , गजानन वाड़ीवा, एवं घोड़ाडोंगरी चौकी प्रभारी रवि शाक्य मौजूद थे ।स्वास्थ्य विभाग से मधुकर सूर्यवंशी, संगीता पवार, रूपा बिंझाड़े, रेखा डेहरिया,सफाई विभाग से किशोरी सोना, रामकरण पथरोटे, धर्मेंद्र मंगल, बादल, संदीप मनोज,साथ ही कोरौना की लड़ाई में पत्रकारों एवं मीडिया का भी सहयोग के लिए क्षेत्र के पत्रकार रंजीत सिंह, कृष्णा साहू , काली चौरासे, नन्हे चंद्रवंशी , और अन्नू गोहे का भी सम्मान किया गया। यह कार्यक्रम व्यापारी संघ के अध्यक्ष राजू बत्रा के साथ दशरथ सिंह जाट,प्रमोद दरवाई, मनीष साहू, कमलेश सिह,गजेंद्र धोटे, राजेश साहू, विजय यादव, बसंत सूर्यवंशी, मुकेश सोनारे, राजेंद्र चौरे, राजेंद्र वर्मा, राजा जैन, मिथिलेश सिंह, राघवेंद्र रघुवंशी, श्याम बंग, पिंटू मालवीय, एवं बगडोंना के व्यापारी की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
+ There are no comments
Add yours