आजीवन सहयोग निधि संग्रह में पूरी ताकत से जुटे कार्यकर्ता – हेमंत खंडेलवाल

  • गंज कोठीबाजार मंडल की बैठक संपन्न

बैतूल। पूर्व सांसद एवं भाजपा के प्रदेष कोषाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आजीवन सहयोग निधि संग्रह में जिले को मिले लक्ष्य को देखते हुए संग्रहण में कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुट जाए। श्री खंडेलवाल रविवार को जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में बैतूल गंज , कोठीबाजार मंडल की आजीवन सहयोग निधि और नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर आहूत बैठक में कार्यकर्ताओ को संबोधित कर रहे थे। बैठक में पार्टी जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, पूर्व सांसद सुभाष आहूजा, ज्योति धुर्वे, मंडल प्रभारी राजेन्द्र मालवीय, मनीष माथनकर प्रमख रूप से मौजूद थे। श्री खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा देष की एक मात्र पार्टी है जो कार्यकर्ताओ के योगदान से चलती है। उन्होने कार्यकर्ताओ से अधिक से अधिक लोगो से संपर्क कर सहयोग प्राप्त करने को कहा। नगरीय निकाय चुनाव की तैयारीयो को लेकर श्री खंडेलवाल ने मतदाता सूची का अच्छे से अध्ययन कर नाम जोडने एवं कटवाने के कार्य में लगने का भी आग्रह कार्यकर्ताओ से किया। जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कहा कि बैतूल नगर के कार्यकर्ताओ ने हमेषा ही नेतृत्व द्वारा दिए गए कार्यो का सफलता पूर्वक संचालन किया है। उन्होने विष्वास जताया कि सहयोग निधि संग्रह में भी दोनो मंडल लक्ष्य को पूरा करेगें। श्री शुक्ला ने नगरीय निकाय को लेकर बूथ पर कार्य करने को कहा। उन्होेने कहा कि यदि हमारी तैयारी अच्छी होगी तो चुनाव में जीत भी पक्की है। श्री शुक्ला ने कार्यकर्ताओ से आग्रह किया कि वे अपने अपने घरो में पार्टी का झंडा अवष्य लगाए। पूर्व सांसद सुभाष आहूजा ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता को अपने पर गर्व करना चाहिए कि उनके द्वारा दिए गए समर्पण से ही पार्टी चलती है। श्री आहूजा ने कहा कि हमारे परिश्रम से नेतृत्व द्वारा दिए गए लक्ष्य को हम प्राप्त कर लेगें। प्रारंभ में गंज मंडल प्रभारी राजेन्द्र मालवीय ने बैठक की प्रस्तावना पर प्रकाष डाला। बैठक में गंज मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, कोठीबाजार मंडल अध्यक्ष विक्रम वैद्य ने दोनो कार्यक्रम के लिए बनाए गए सेक्टर प्रभारी, वार्ड प्रभारी एवं सह प्रभारी की सूची घोषित की। बैठक का संचालन विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कपिल वर्मा ने एवं आभार आजीवन सहयोग निधि मंडल प्रभारी पूरन साहू ने व्यक्त किया। 

More From Author

+ There are no comments

Add yours