ढाई दर्जन नवमतदाताओ ने ली भाजपा की सदस्यता

Estimated read time 1 min read

बैतूल। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार और प्रदेष की षिवराज सरकार के लोक कल्याणकारी योजनाओ एवं भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति से प्रभावित होकर बैतूल नगर के लगभग ढाई दर्जन नव मतदाताओ ने गुरूवार को जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला की उपस्थिती में भाजपा की सदस्यता ली। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष वसंत बाबा माकोडे,गंज मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, कोठीबाजार मंडल अध्यक्ष विक्रम वैद्य, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अबिजर हुसैन, मंडल महामंत्री विक्रम शर्मा, कुणाल शर्मा, राहूल मिश्रा, आदर्ष अग्निहोत्री प्रमुखरूप से उपस्थित थे। जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उन्है भाजपा की सदस्यता प्रदान की। श्री शुक्ला ने सभी नव मतदाताओ से पार्टी को मजबूत करने एवं समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति के लिए कार्य करने को कहा। नव सदस्यो ने बताया कि भाजपा के माध्यम से वे समाज की सेवा करना चाहते है साथ ही उन्हे भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकारो की योजनाओ ने काफी प्रभावित किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान देष प्रदेष का समूचित विकास कर रहे है। जो हम युवाओ के लिए भी प्रेरणा दायक है। जिन नव मतदाताओ ने भाजपा की सदस्यता ली उनमें प्रणय सोलंकी, आदित्य ठाकुर, गगन साहू, हिमांषु महाजन, आयुष अग्रवाल,नारायण खवसे, प्रतीक रायपुरे, सौरभ धुर्वे, हर्षित ठाकुर, राज पंवार, विषाल किरोदे, राज रायपुरे, धीरज निरापुरे, शोभित सूर्यवंषी, औचित्य प्रजापति, दीपक यादव,करण कहार, जितेन्द्र सोलंकी, चंचल, गौरव वामनकर, पारस गुलबांके, उदय वरवडे, राज मेहरा, कपिल पंवार, लक्की राठौर, कुणाल डडोरे, अंकित नरवरे, धीरज साहू इत्यादि प्रमुख है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours