- जनपद अधिकारियों ने आस्वासन देकर उठवाई शिकायते, सड़क की नही हुई मरम्मत, न रिकवरी

आमला। ब्लाक की ग्राम पंचायत हसलपुर में बीते कुछ वर्ष पहले बनी सैकड़ो मीटर सीसी सड़को की शिकायतें ग्राम के वार्डवासियों ने लिखित जिला पंचायत सीईओ व जनपद अधिकारियों को की जब सीसी सड़को की जाच व मरम्मत कार्य नही हुआ तो कई ग्रामीणों द्वारा सीएम हेल्पलाईन में काल कर शिकायते दर्ज करवाई गई थी ।लेकिन जनपद अधिकारियों द्वारा सड़क के घटिया निर्माण और उखड़ी हुई सड़को की जाच करने वाले शिकायतकर्ताओं के घर घर जाकर सीएम हेल्पलाइन शिकायते वापसी कर आस्वासन दिया गया की जल्द उखड़ी हुई सड़को के मेन्टेन्स कार्य पंचायत से करवाए जाएंगे लेकिन महीनों बीतने के बाद भी आज तक सड़को का न तो मेंटेनेंस हुआ और न सरपंच पंचायत पर कोई रिकवरी की कार्यवाही हुई ।ग्राम के विनोद ,सुभाष विश्वकर्मा ,कृष्णा, राजेन्द्र मालवीय सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया पंचायत शहर के उपनगरी बोडखी से सटी हुई है और पँचायत के दोनों ओर से बैतूल मार्ग है जहा से हजारों लोग आवाजाही करते है ।विजयश्री आईटीआई भवन से वार्ड नं 10 की ओर सैकड़ो मीटर सीसी सड़क डेढ वर्ष पूर्व लगभग 5 लाख की लागत से बनाई गई थी निर्माण के कुछ ही महीनों में सड़क ने दम तोड़ दिया गिट्टियां मसाला उखड़ गए जिसकी जाच की मांग हम ग्रामीणों ने की थी लेकिन आज तक सड़क निर्माण की जाच नही हुई और जब सीएम हेल्पलाईन में शिकायते की थी जो कि उच्च लेवल पर पहुच गई थी तब जनपद के अधिकारीयो ने पंचायत के दोषियों को बचाने सड़क मेंटेनेंस करवाने का झूठा आस्वासन देकर शिकायते वापसी करवा ली लेकिन महीनों बीतने के बाद आज तक कोई मरम्मत कार्य नही करवाया गया।
पंचायत की 1 साल पहले बनाई सीसी सड़के भी उखड़ी
पंचायत द्वारा वार्ड नं 10 से मंगल भवन की ओर से बैतूल मुख्य सड़क तक सीसी सड़क 1 साल पहले बनाई गई थी ।लेकिन सड़क कार्य मे गुणवत्ता नही होने से सीसी सड़क चंद महीनों में खस्ताहाल हो गई ओर तो ओर सड़क का क्रंकीट मसाला भी बाहर आ गया।
ग्रामीणों ने बताया मुख्य बैतूल सड़क से लगा हुआ मार्ग होने के कारण हजारों लोग रोजाना आवाजाही करते है भारी लगेज वाहन भी निकलते है लेकिन सड़क खस्ताहाल होने से आवाजाही करने वाले राहगीरों को होती है सड़को में गड्ढे व गिट्टियां बाहर होने से दोपहिया वाहन चालक दुर्घटना के शिकार होते है। इस लिहाज से पंचायत द्वारा सुधार कार्य करवाने चाहिए थे ।
इनका कहना है
सड़को के घटिया निर्माण में की गई सीएम हेल्पलाइन की मुझे जानकारी नही है आप सरपंच से जानकारी लीजिए।
राजू गंगारे, सचिव
ग्राम पंचायत हसलपुर
+ There are no comments
Add yours