मेन मार्केट में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने एसडीएम एसडीओपी को ज्ञापन सौपा

Estimated read time 0 min read

आमला। नगर के वरिस्ठ अधिवक्ता व समाजसेवी राजेन्द्र उपाध्याय ने एसडीएम राजस्व मुलताई व एस डीओपी पुलिस नम्रता सोंधिया को लिखित ज्ञापन सोप जाम से निजात व यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है ।राजेन्द्र उपाध्याय ने ज्ञापन में उल्लेख किया है की मुख्य बाजार में एवं बस स्टैण्ड से लेकर तहसील कार्यालय आमला में रोड पर इतना अधिक अतिक्रमण हो गया है कि पैदल यात्रीयो एवं वाहन चालकों को चलने में परेशानी होती है। मुख्य बाजार मे निर्धारित सीमा के बाहर जाकर व्यापारीगण द्वारा विकय हेतू माल रखा जाता है कई स्थानों पर स्थायी प्रकृति का अतिक्रमण कर लिया गया है सबसे बड़ी समस्या यह है कि व्यापारीगण ट्राफिक के समय वाहन खड़े कर माल लोडिंग अनलोडिंग करते है जिससे यातायात अव्यवस्थित होता है तथा प्रत्येक 10 मिनट मे जाम लगता है।
यह कि बस स्टैण्ड शनिचरा बाजार में बाजार लगने के स्थान पर अधिकांश व्यापारीयो ने स्थायी प्रकृति का अतिक्रमण कर लिया है जो चबुतरे छोटे छोटे व्यापारीयो के लिए बाजार में व्यवस्था बनाने हेतू बनाए गये थे उसपर बड़े व्यापारी अपना माल रखकर अतिक्रमण किए हुए है ग्रामीण किसानों को बाजार में अपनी फसल सब्जीया बेचने हेतू जगह ही नहीं मिल पाती। नगर पालिका छोटे छोटे व्यापारीयो से टैक्स वसूलती है लेकिन व्यवस्था के नाम पर बाजार मे अत्याधिक अतिक्रमण ही अतिक्रमण है।
यह कि बाजार से होकर अस्पताल की ओर रास्ता जाता है अतिक्रमण के कारण एम्बलेस को तथा पोस्ट मार्टम हेतू जाने वाली गाड़ीयो को जाने में बहुत परेशानिया होती है यहां तक कि चिकित्सा अधिकारीयों को भी अपने कर्तव्य स्थल पर जाने में परेशानी होती है। मैं लगातार इस बाबत शिकायत कर रहा हूँ लेकिन प्रशासन कोई कार्यवाही नहीं करता है। इसलिए शीघ्र ही सम्पूर्ण मामले की जांच कर उचित कार्यवाही की जाए एवं पुलिस व्यवस्था ट्राफिक के इंतजाम हेतू करने हेतू उचित निर्देश प्रदान किये जावे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours