सारनी। भोजपुरी एकता मंच के द्वारा आयोजित छठ पूजा कार्यक्रम में लोकप्रिय विधायक योगेश पंडाग्रे, हरदा हरसूद के लोकप्रिय सांसद दुर्गा दास उईक को निमंत्रण के उपरांत भारतीय जनता पार्टी मंडल सारणी के सभी कार्यकर्ता जिला मंत्री रंजीत सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा, महामंत्री किशोर बर्दे, के नेतृत्व में छठ घाट का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अभय राम चौधरी, नगर पालिका से प्रभारी सीएमओ कमल किशोर भावसार, नगर पालिका के उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा के साथ मिलकर छठ घाट का निरीक्षण किया गया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा ने कहा की उत्तर भारत में आस्था और विश्वास का महापर्व छठ पूजा में पाथाखेड़ा कोयलांचल क्षेत्र से उत्तर भारतीयों का बड़ा त्यौहार होता है इस अवसर पर 2 दिन तक निर्जल उपवास कर छठी माई पर एक महा आस्था का महापर्व है इस दौरान कहीं कोई दुर्घटना ना हो जलकुंभी का सफाया कर छठ घाट में पूरी तरह साफ सफाई एवं चाक चौबंद व्यवस्था का निर्देश दिया गया।कार्यक्रम में मौजूद होने वाली भारी मात्रा में भीड़ की आशंका के साथ अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अभय राम चौधरी जी से निवेदन किया गया पार्किंग जोन कोे पूरी तरह बाहर रखी जाए पुलिस के कर्मचारी आने वाले धार्मिक श्रद्धालुओं से प्रेम पूर्वक व्यवहार से बातचीत करें। भारतीय जनता पार्टी के जिले के मंत्री रंजीत सिंह जो भोजपुरी एकता मंच के अध्यक्ष भी है उन्होंने सारणी नगर पालिका एवं पुलिस विभाग को भोजपुरी एकता मंच के कार्यकर्ताओं के साथ सामंजस बनाते हुए इस कार्यक्रम को पूर्णता सफल बनाने का निवेदन भी किया इस अवसर पर मुख्य रूप से अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राजकुमार नागले, विनय मदने, शिबू सिंह, प्रवीण सोनी, राहुल कापसे, विनय राय, मुकेश देहरिया, दिलीप छोड़, एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सतपुड़ा डेम छ्ठ घाट पर पार्किग व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सारनी एसड़ीओपी ने दौरा कर दिशा निर्देश दिये
+ There are no comments
Add yours