सारनी। भारत-चीन की सुरक्षा सीमा पर चीन द्वारा जो कायराना हरकत कर भारतीय सैनिकों से हिंसक झड़प की गई, जिसमें भारत के कई जवान शहीद हो गये। जिसको लेकर विश्व हिंदू परिषद द्वारा शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई एवं साथ ही इस घटना एवं चीन के कायराना हरकत की बजरंग दल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने घोर निंदा। वही बजरंग दल ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग करी कि उन्हें इस निंदनीय घटना का बदला लेने के लिए पूर्ण रूप से छूट देना चाहिए। शहीद जवानों को श्रद्धांजलि में बजरंग दल जिला मंत्री सुनील भारद्वाज, जिला सुरक्षा प्रमुख लष्मीकांत पांडे, जिला सयोजक चेतन गुप्ता, संतोष शर्मा, शशि गौतम, शेलेन्द्र सिंह, राजू, विनोद गिरी, विजय पटने आदि उपस्थित थे।
विहिप कार्यकर्ताओ ने दी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि
Posted on by Vishal
Estimated read time
1 min read
+ There are no comments
Add yours