ग्राम सलैया निवासी 26 वर्षीय युवक के 10 परिजनों कि कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव

Estimated read time 0 min read

सारनी। नोएडा से ग्राम सलैया आए 26 वर्षीय युवक की कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि 14 जून को प्रशासन द्वारा की गई थी, जिसके पश्चात युवक को स्वास्थ्य विभाग द्वारा घोड़ाडोंगरी कन्या हाईस्कूल में आइसोलेट किया गया था। संक्रमित युवक के संपर्क में आए युवक के परिजनों की सैंपल भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिए गए जो कि 15 जून की शाम को लगभग शाम 4.30, 5 बजे पहुंचकर लिए गए थे। इसके साथ ही संक्रमित युवक के 10 परिजनों की रिपोर्ट भोपाल से घोड़ाडोंगरी पहुंची जो कि नेगेटिव प्राप्त हुई। जानकारी देते हुए खंड चिकित्सा अधिकारी घोड़ाडोंगरी डॉक्टर संजीव शर्मा ने बताया कि 14 जून को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए 26 वर्षीय युवक के परिजनों के सैंपल एहतियात के तौर पर लिए गए थे, जिसके पश्चात उन सभी 10 परिजनों की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है। अभी सतर्कता बरतते हुए संक्रमित युवक के परिजनों को होम क्वॉरेंटाइन में ही रहने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ शर्मा ने बताया कि घोड़ाडोंगरी ब्लाक के अंतर्गत 14 जून तक कुल एक्टिव इन केस थे जिसमें से एक महिला ने विगत 3 दिन पूर्व कोरोना अपनी जंग जीत ली। फिलहाल महिला को ग्राम जुवाड़ी के हाई स्कूल में 14 दिनो के लिए एहतियातन क्वॉरेंटाइन किया गया है। इसके अलावा एक घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के एक संक्रमित मरीज को बैतूल जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है, साथ ही घोड़ाडोंगरी के कन्या हाई स्कूल में बने आइसोलेशन वार्ड में ग्राम सलैया के 26 वर्षीय संक्रमित युवक रखा गया हैं। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ शर्मा ने बताया कि रेड जोन से आए लोगों को घोड़ाडोंगरी में ही क्वॉरेंटाइन किया जाएगा। चूंकि जिले सहित घोड़ाडोंगरी ब्लॉक अंतर्गत अब तक जितने भी कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के केस मिले हैं वे सभी रेड जोन के हिट लिस्ट राज्यों से आए लोग ही हैं। जिसमें कि दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद से आए लोग शामिल है। इन मामलों को देखते हुए घोड़ाडोंगरी खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजीव शर्मा ने बताया कि अब रेड जोन जैसे दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद से आए लोगों को घोड़ाडोंगरी के क्वॉरेंटाइन सेंटर में ही क्वॉरेंटाइन किया जाएगा इन्हें होम क्वॉरेंटाइन नहीं किया जाएगा। क्योंकि ऐसा करना बहुत जरूरी है और इस निर्देश को सख्ती के तौर पर अब लिया जाएगा।

इनका कहना है

ग्राम सलैया निवासी संक्रमित 26 वर्षीय युवक के 10 परिजनों के सैंपल लिए गए थे जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई। सख्ती बरतते हुए रेड जोन वाले राज्य से आए लोगों को अब घोड़ाडोंगरी में ही क्वॉरेंटाइन किया जाएगा।

डॉ. संजीव शर्मा, खंड चिकित्सा अधिकारी, घोड़ाडोंगरी

More From Author

+ There are no comments

Add yours