
बैतूल। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय विजय भवन में सोमवार से सात दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर का शुभारंभ सांसद दुर्गादास उइके, प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला द्वारा किया गया। इस अवसर पर पंतजलि योग समिति के जिला प्रभारी बी.के.दुबे, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट प्रभारी सुनील कुबड़े द्वारा योगाभ्यास कराया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने बताया कि कार्यकर्ताओ में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु कार्यालय में सात दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ नि:शुल्क किया गया है। उन्होंने बताया कि शिविर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है। श्री शुक्ला ने कहा कि योग शिविर प्रात: 6 से 7 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। जिसमें आम नागरिक भी शामिल हो सकते है। श्री शुक्ला के अनुसार योगाभ्यास को नियमित करने का भी विचार किया जा रहा है।
+ There are no comments
Add yours