सारनी। शासकीय महाविद्यालय सारनी के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा प्राचार्य डॉ प्रमिला वाधवा के मार्गदर्शन से महाविद्यालय के परिसर में वृक्षारोपण किया गया। परिसर में कुल 60 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ प्रमिला वाधवा ने कहा कि जिस प्रकार योग मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। उसी प्रकार पर्यावरण को स्वस्थ बनाए रखने के लिए वृक्षों का होना भी नितांत आवश्यक है। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ प्रदीप पन्द्राम ने बताया कि इस वर्ष बारिश अच्छी हो रही है इसलिए अधिक से अधिक पौधे हमें लगाना चाहिए और इसी को लेकर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का लक्ष्य पर पेड़ लगाना है। इस अवसर पर बीपी रोहितास, अर्जुन वानखेड़े, ओमप्रकाश सोलंकी, सहदेव सूर्यवंशी, इंद्रेश बिसन्द्रे, वीरेंद्र चौरे, उत्तम साहू, रामचंद्र गुजरे, साहिद खान, पन्ना उइके, संगीता उघड़े, हरीश लोखंडे, श्रद्धा वागद्रे, राष्ट्रीय स्वयं सेवा योजना टीम लीडर सुनील वरकड़े, घनश्याम काले, ऋषि ठाकरे, विजय सरियाम, सनिराम वरकड़े, कमलेश उइके, मनीष पवार, बीजेलाल मर्सकोले, दिलवन्त सरियाम, आनंद सिंह एवं ममता परते ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए वृक्षारोपण कर पौधों के संरक्षण हेतु प्रण लिया।
शासकीय महाविद्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours