सारनी। आज मराठा सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ एन पी कनाठे का बेतुल अल्प प्रवास के दौरान शाहपुर के सामाजिक कार्यकर्ताओं व बन्धुओ से भेंट व मुलाकात की कार्यकर्ताओ द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान प्रेसवार्ता में उन्होंने बताया कि उनका उद्देश्य सामाजिक विसंगतियों को दूर करने के लिए एक छोटा सा प्रयास किया।उन्होंने 9दिसम्बर2020 को भोपाल में अपनी बेटी के विवाह के उपरांत एक पत्रिका चेतना हितेश नाम से विमोचन किया।जिस पत्रिका में कम से कम शब्दों में महापुरुषों का इतिहास बताया और फिजूल खर्चे को रोकने के लिए कम खर्चो में शादी कैसे की जाती है।इस पत्रिका के माध्यम से बताया।इस अवसर पर संजय अविनाश पाटील, नविल वर्मा,संजय कृष्णराव जगताप,रमेश वर्मा,उमेश अविनाश पाटील, अजय कृष्णराव जगताप, प्रमोद अविनाश पाटील, पंकज संजय पाटील, प्रथम संजय जगताप सहित लोग उपस्थित हुए।
मराठा सेवा संघ के प्रदेशाध्यक्ष का हुआ शाहपुर नगर में स्वागत
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours