सांसद के प्रयासो से मरामझिरी रेल्वे स्टेशन पर भी माल गोदाम शुरू

Estimated read time 1 min read

बैतूल। सांसद दुर्गादास उइके के प्रयासो से रेल मंत्रालय ने मरामझिरी स्टेशन पर भी माल गोदाम शुरू करने की मंजूरी दे दी है। रेल मंत्रालय की अधिसूचना  के अनुसार जब मरामझिरी स्टेशन पर संसाधनो का विकास हो जाएगा तब बैतूल माल गोदाम का पूरा काम मरामझिरी से किया जाएगा। रेल्वे विभाग ने इस संबध में आदेष भी जारी कर दिए एवं मंगलवार से मरामझिरी स्टेषन पर माल गोदाम का काम भी शुरू कर दिया गया है। गौरतलब है कि शहर में रेल्वे का माल गोदाम होने से नागरिको को यातायात में काफी असुविधा होती थी। जिसे लेकर स्थानीय नागरिको,व्यापारियो द्वारा भी रेल मालगोदाम को मारामझिरी स्टेषन पर स्थानांतरित किए जाने की मांग की जा रही थी। जिसे लेकर सांसद दुर्गादास उइके प्रयासरत थे। सांसद ने रेल्वे के अधिकारियो से लेकर रेलमंत्री तक अपनी बात रखी। सांसद श्री उइके के प्रयास रंग लाए और रेल्वे मंत्रालय ने उनकी मांग को स्वीकार करते हुए मरामझिरी स्टेषन को भी माल गोदाम के रूप में अधिसूचित कर दिया है। जिसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके साथ ही मरामझिरी स्टेषन पर माल गोदाम को शुरू भी कर दिया गया है। मंगलवार को मरामझिरी स्टेषन से पहलीबार शक्कर की लोंडिग शुरू की गई। स्टेशन से 22 वेगनो में शक्कर लोडिंग पं.बंगाल के दानकुनी स्टेषन के लिए की गई। विभागीय अधिकारियो का कहना है कि मरामझिरी स्टेशन पर संसाधनो के विकास के साथ धीरे-धीरे बैतूल माल गोदाम के स्थान पर लोंडिग एवं अनलोडिंग का अधिकांश कार्य होने लगेगा।

More From Author

+ There are no comments

Add yours