मजदूर दिवस पर रीजनल वर्कशॉप बगडोना ने कालीमाई व्यापारी संघ द्वारा संचालित दीनदयाल रसोई का एक टाइम के भोजन का खर्च किया वहन

Estimated read time 0 min read

सारनी। कोरोना संकट के दौर में वंचित तो और जरूरतमंदों को भोजन कराने के लिए आगे आए कालीमाई व्यापारी संघ को लगातार जन सहयोग मिल रहा है इसी क्रम में 1 मई मजदूर दिवस पर कालीमाई व्यापारी संघ द्वारा विवेक वाणी संघ के प्रांगण में संचालित दीनदयाल रसोई के भोजन व्यवस्था का एक टाइम का खर्च उठाया काली माई व्यापारी संघ के अध्यक्ष रमेश हारोडे सचिव देवेन्द्र सोनी प्रकाश शिवहरे देवेंद्र कुमार सोनी मुकेश सोनारे ने बताया कि दीनदयाल रसोई के संचालन के लिए लगातार कई सामाजिक संगठन एवं संस्थाएं आगे आकर अपना सहयोग दे रही है मजदूर दिवस के अवसर पर रीजनल वर्कशॉप बगडोना द्वारा दीनदयाल रसोई का एक टाइम का खर्च वहन किया है इस और पर रीजनल वर्कशॉप के बी एल परीहार ,भरत सोनी ,भील्लू डोगरे , जी डी पूरोहीत जी उपस्थित थे
प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दीनदयाल रसोई से जुड़े रविंद्र पांसे समीर मशीद सतीश चौरे ने बताया की मजदूर दिवस पर शाम के भोजन की व्यवस्था रीजनल वर्कशॉप बगडोना द्वारा की गई है जिसमें जरूरतमंदों को 400 पैकेट भोजन बनाकर घर पहुंचा कर दिए जा रहे हैं जिसमें कटहल की सब्जी और रोटी का वितरण किया जा रहा है इस और पर
कालीमाई व्यापारी संघ द्वारा संचालित दीनदयाल रसोई से जुड़े मिश्री लाल सोनी राजु आहूजा ने रीजनल वर्कशॉप के कर्मचारियों और अधिकारियों का आभार व्यक्त किया और आगे भी सामाजिक संस्थाओ , बुद्धिजीवी एवं सक्षम वर्ग आगे आकर दीनदयाल रसोई के संचालन हेतू सहयोग की अपील की |

More From Author

+ There are no comments

Add yours