मजदूर दिवस पर भाजपा मंडल द्वारा कोरोना सफाईकर्मियों का सम्मान एवं दीनदयाल रसोई का शुभारंभ किया

Estimated read time 0 min read

सारनी। 1 मई मजदूर दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल सारनी में पूरे विश्व में व्याप्त कोरोना महामारी से युद्ध करने वाले ऐसे कोरोना वीर नगरपालिका के सफाई कर्मचारी के सम्मान का कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी मंडल सारनी में जिला मंत्री रंजीत सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा, भाजपा महामंत्री किशोर बरदे, नगर पालिका उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा की उपस्थिति में सर्वप्रथम शोभापुर कॉलोनी में भाजपा के सहयोग से संचालित पंडित दीनदयाल अंत्योदय रसोई में सभी कोरोना योद्धाओं का पुष्पवर्षा कर सम्मान किया। उसके पश्चात उन सभी कोरोना योद्धाओं को शॉल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया, शोभापुर कॉलोनी में कार्यरत कोरोना योद्धाओं को पोहा, जलेबी वितरण कर उनका सम्मान किया गया। उसके पश्चात सारणी के शिवाजी प्रांगण में सारनी में कार्यरत कोरोना योद्धाओं को गमछा श्रीफल देकर एवं पुष्पवर्षा कर सभी पार्षदों की उपस्थिति में उन्हें दोपहर का भोजन कराया गया। 1 मई से ही भारतीय जनता पार्टी मंडल सारनी में शिवाजी प्रांगण में दीनदयाल रसोई का प्रारंभ वार्ड क्रमांक 1, 2, 3, 4, 5 के तमाम उन जरूरतमंद और असहाय परिवारों के लिए भोजन व्यवस्था उपलब्ध कराने हेतु आम जनमानस के सहयोग के साथ दीनदयाल रसोई का भी शुभारंभ किया गया। मजदूर दिवस कोरोना योद्धाओं का सम्मान के कार्यक्रम में शोभापुर में समीर मसीद, प्रकाश शिवहरे, जगदीश पवार, वीरेंद्र सोलंकी, गुड्डू सोनी, मिश्रीलाल सोनी, देवेंद्र सोनी, सतीश चौरे आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। और सारनी सेक्टर में रेवाशंकर मगरदे, सुनंदा पाटिल, राकेश सोनी, राजकुमार नागले, धर्मेंद्र वर्मा, विनोद झरबडे, सुनिल माखोड़े, राहुल कापसे, विनय मदने, हेमराज नागले, असीम मंडल, सुनिल पाटील आदि सभी कार्यकर्ताओं उपस्थित थे। इस अवसर पर सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए योद्धाओं का सम्मान का कार्यक्रम एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय रसोई शुभारंभ का कार्यक्रम को संपन्न किया।

More From Author

+ There are no comments

Add yours