श्रम दिवस के अवसर पर सांसद, विधायक आर्दश ग्राम कान्हावाड़ी पहुंचकर श्रमसाधको का सम्मान किया

Estimated read time 1 min read

सारनी। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर सांसद दुर्गादास उइके एवं आमला-सारनी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे सांसद आदर्श ग्राम कान्हावाड़ी पहुंचे और मनरेगा के तालाब निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहे श्रमिकों का सम्मान किया। इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उइके, जिला पंचायत सीईओ एमएल त्यागी,जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुशीला धुर्वे,भाजपा जिला उपाध्यक्ष विशाल बत्रा, मंडल अध्यक्ष राजेश महतो, मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेंद्र मालवीय, भाजयुमो प्रदेश मंत्री दीपक उइके, कान्हवाड़ी के प्रसिद्ध आयुर्वेदाचार्य बाबूलाल भगत, भाजपा के वरिष्ठ नेता मारोतीराव सोनारे,जिला गौ संवर्धन बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष प्रीतिवर्धन चतुर्वेदी,सरपंच कमलेश परते, पूर्व सरपंच-भाजपा नेता नरेंद्र उइके, भाजपा के घोड़ाडोंगरी नगर अध्यक्ष आशीष वागद्रे सहित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दानिश अहमद खान, चौकी प्रभारी रवि शाक्य, आरईएस के एसडीओ श्री अलावा,उपयंत्री श्री मंडलोई, पंचायत सचिव ममता कौल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। मजदूरों के सम्मान के लिए सभी जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी सीधे ग्राम पंचायत कान्हावाड़ी के ग्राम घुग्घी में चल रहे तालाब निर्माण साइट पर पहुंचे। साइट पर ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए श्रमिकों का सम्मान किया गया। सांसद डीडी उइके एवं विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने कार्य कर रहे श्रमिकों का पुष्पहार पहनाकर एवं पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया। इस अवसर सांसद-विधायक एवं जिला पंचायत सीईओ ने अपने संबोधन में उपस्थित श्रमिकों को मई दिवस की बधाई देते हुए उनकी समस्याएं हल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन दीपक उइके एवं विशाल बत्रा द्वारा एवं आभार प्रदर्शन जिला पंचायत सीईओ एमएल त्यागी द्वारा किया गया।
बाबूलाल भगत का किया सम्मान
ग्राम घुग्घी की मनरेगा साइट पर पहुंचे सांसद दुर्गादास उइके एवं विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे द्वारा कान्हवाड़ी के प्रसिद्ध आयुर्वेदाचार्य बाबूलाल भगत का शाल-श्रीफल भेंट कर और जिला प्रशासन की ओर से प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मान किया। इस अवसर पर सांसद-विधायक द्वारा बाबूलाल भगत द्वारा की जाने वाली मानव सेवा की सराहना की गई।
श्रमिक देश के निर्माता हैं – सांसद
इस अवसर पर अपने संबोधन में सांसद दुर्गादास उइके ने श्रमिकों के महत्व को प्रतिपदादित करते हुए कहा कि श्रमिक देश के निर्माता हैं। उॅंचे भवन हों या पुल-सडक़ें या रेलमार्ग हों अथवा गांव में किसान का खेत हो सभी जगह श्रमिकों के पसीने से ही नवनिर्माण होता है। श्रमिक के द्वारा रखी गई नींव पर उॅंची अट्टालिकाएं आकार लेती हैं। इसीलिए आज मई दिवस के अवसर पर श्रमिकों भाईयों-बहनों का अभिनंदन करने यहां आया हूॅं।
श्रमिक समस्याएं हल करना पहली प्राथमिकता – विधायक डॉ पंडाग्रे
उक्त अवसर पर संबोधित करते हुए आमला-सारनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ.योगेश पंडाग्रे ने कहा कि भाजपा ने सदैव ही गांव-गरीब और किसान-मजदूरों की चिंता की है। आज भी प्रदेश की सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना लॉकडाउन के कारण देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे मजदूरों को घर पहुंचाने की ही दिन रात चिंता कर रहे हैं। किसी भी श्रमिक भाई-बहनों को किसी भी बात की तकलीफ होने पर वह मुझसे संपर्क कर सकता है। उन्होने कहा कि श्रमिकों की खुशहाली मजबूत समाज का आईना होती है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours