भौरा विजादेही मंडल कार्यं कार्यसमिति की बैठक संम्पन

Estimated read time 1 min read

भौरा। भारतीय जनता पार्टी  भौंरा विजादेही मंडल की कार्यसमिति बैठक दिनांक 11 अगस्त दोपहर 12:00 बजे से दीप प्रज्वलित कर भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र की पूजन कर फूल माला अर्पण कर जिला महामंत्री सुधाकर पवार,मंडल प्रभारी रंजीत सिंह,सह मिडिया प्रभारी विशाल बतरा ,गंगा सिंग उईके  पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी सदस्य अशोक नायक, मंडल अध्यक्ष दुर्गा नायक, मंडल महामंत्री महेंद्र सिरोठिया ,पवन कावरे, मंडल उपाध्यक्ष सोनू सलूजा, जय किशोर मिश्रा, कोषाध्यक्ष सुधीर नायक, जनपद अध्यक्ष श्रीमती गुड्डन बाई कावरे, राजेंद्र कबड़कर , पूर्व जनपद उपाध्यक्षअशोक सिरोठिया एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम का शुभांरभ किया गया। प्रारंभ में मंडल अध्यक्ष के स्वागत भाषण एवं कोरोना महामारी मैं मृत पार्टी के कार्यकर्ता एवं समाज के व्यक्तियों पर शोक प्रस्ताव लेकर मौन धारण के साथ कार्यसमिति की बैठक का संचालन हुआ। कार्यसमिति बैठक में प्रथम सत्र  गीता सज्जन सिंह उईके एवं सुधाकर पवार जिला महामंत्री द्वारा कार्यकर्ताओं को राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए सभी मंडल पदाधिकारी एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं को समाज में सरकार की योजनाओं को हर व्यक्ति तक लाभ पहुंचे एवं जो योजनाओं का लाभ ले रहे हैं या ले चुके हैं उन्हें सरकार की योजनाओं से अवगत कराने के लिए कार्यकर्ताओं को कहा।द्वितीय सत्र संगठनात्मक समीक्षा एवं आगामी कार्यक्रम पर विशाल बत्रा जिला  मीडिया सह प्रभारी ने भाजपा के संगठनात्मक समीक्षा के बारे में बताते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ता केडर पर चलती है इस पार्टी में संगठन ही सब कुछ है पार्टी का कार्यकर्ता हमेशा अनुशासित होता है यहां वंशवाद से नहीं चलता संगठन की मर्यादा होती है ।इस मीटिंग में जो अपेक्षित होते हैं वही उस मीटिंग को अटेंड कर सकते हैं यहां सभी मंत्री हो या कोई वरिष्ठ पद पर वह पहले भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता है। पार्टी के आगे के कार्यक्रम अब हर तीन माह में कार्यसमिति बैठक हर माह मंडल बैठक हर ग्राम केंद्र का एक प्रभारी ग्राम केंद्र में जाकर पोलिंग अध्यक्ष पालक संयोजक और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर पार्टी की गतिविधि का संचालन करेगा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर संगठन और आगामी कार्य योजनाओं के बारे में अवगत कराया। तृतीय सत्र मंडल प्रभारी एवं आंमला विधानसभा विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह जी ने सेवा ही संगठन विषय पर कार्यकर्ताओं को बताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री मंत्री गण सांसद विधायक एवं संगठन के पदाधिकारी एवं सभी छोटे से छोटा कार्यकर्ता देश और समाज के हर क्षेत्र में वह करोना महामारी हो या समाज के आखिरी छोर के व्यक्ति के विकास की बात हो उनकी सेवा के लिए भारतीय जनता पार्टी में आता है और वह संकल्पित है कि संगठन के माध्यम से समाज के हर वर्ग की सेवा का दायित्व निभाना है। भारतीय जनता पार्टी का संगठन सिखाता है की हमें आखरी छोर तक पार्टी की हर योजनाओं और रीति नीति को पहुंचाना है पार्टी कार्यकर्ताओं को रंजीत सिंह जी द्वारा अवगत कराया गया कि वह समाज के हर वर्ग के लिए सेवा भाव लेकर ही समाज के बीच में जाए। चतुर्थ सत्र भाजपा का इतिहास एवं विकास विषय को सतीश बड़ोनिया जी द्वारा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया गया कि भाजपा श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा निर्मित भारतीय जनसंघ की स्थापना से अपनी शुरुआत करते हुए फिर आपातकाल के बाद 1980 में भारतीय जनता पार्टी में विलय हुई इसके संस्थापक अटल बिहारी वाजपेयी बने 1984 के चुनाव में भाजपा की 2 सीटों से सफर आज मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे अधिक कार्यकर्ताओं वाली पार्टी बनकर कैसे उभरी एवं पार्टी की रीति नीति क्या है उसका उद्देश्य क्या है इन सभी बातों को कार्यकर्ताओं को बताया गया।
– कार्यसमिति की बैठक का समापन महामंत्री महेंद्र सिरोठिया द्वारा आभार व्यक्त कर राष्ट्रगान के साथ हुआ कार्यक्रम में मंडल प्रभारी, मंडल पदाधिकारी ,मंडल कार्यसमिति सदस्य,  जिला पदाधिकारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य, ग्राम केंद्र के पालक संयोजक बूथ अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष ,सरपंच पंच, सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष ,संयोजक उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours