
चिचोली। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल कार्यशाला बुधवार को नगर के सामुदायिक आदिवासी मंगल भवन में संपन्न हुई प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ भारत माता पित्र पुरुष डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित के साथ किया गया। बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अलकेश आर्य ने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास एवं विकास के बारे में विस्तार से अवगत कराया भाजपा जनमानस से जुड़े पार्टी है भाजपा निर्धन गरीब लोगों की सहायता करने वाली पार्टी है । नगर उपाध्यक्ष आनंद प्रजापति ने अपने उद्बोधन में कि भाजपा निरंतर संगठन शक्ति और समाज में बने रहने का मुख्य कारण है भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आपदा के दौरान में मानव सेवा करने सबसे आगे रहे।कार्यकर्ता बैठक द्वितीय सत्र सुधाकर पवार ने संगठन और शक्ति बारे में अवगत कराएं समाज और राष्ट्र के लिए कार्य करना भारती जनता पार्टी सिखाती है बैठक संकल्प अभियान दो के अंतर्गत देश की 135 करोड़ जनता की पालक की भांति संभालने का कार्य भाजपा ने किया है । सत्र के अंत में पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया की हिंदुस्तान को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य प्रधानमंत्री ने किया है मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने सरकार को बनते ही कोराना नियंत्रण के व्यापक इंतजाम किए हैं केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना विस्तार से अवगत कराया । मंडल अध्यक्ष ने शोक प्रस्ताव का वाचन कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष उमेश पेठे व महामंत्री अमन सिंह कुशवाहा द्वारा सभी का आभार किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से नगर अध्यक्ष संतोष मालवीय, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह कुशवाह, पिंटु परिहार, राजेश शर्मा, गोपाल कनौज गोलमन यादव, हुकुम पटेल, शंकरराव चढोकार, जयप्रकाश राठौर, सुखदेव धुर्वे ,पूर्व नगर अध्यक्ष सुलोचना मालवीय पार्षद ज्योति पानकर पार्षद रेखा राठौर, शिवकली यादव, मुन्ना लाल राठौर, मुकेश मालवीय, हरि राठौर, अमन आर्य, मनीष सोनी, अमित देशपांडे, सतोष यादव, पवनखरे कृष्णा सोनी, गोलू देशमुख उपस्थीत थे।
+ There are no comments
Add yours