सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी में सोमवार की दोपहर 2 बजे प्रेसिडेंट इन कौन्सिल की बैठक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए संपन्न हुई। यह बैठक नगर पालिका अध्यक्ष आशा महेंद्र भारती, नगर पालिका उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीके मेश्राम सहित पीआईसी सदस्यों के बीच हुई। इस बैठक में तीन प्रस्तावों को लेकर चर्चा की गई और तीनों प्रस्ताव को पास किया गया। जिसमें निकाय क्षेत्रांतर्गत कचरा परिवहन हेतु आमंत्रित द्वितीय निविदा कमांक 87082-1 की प्राप्त न्यूनतम दर रू.486/-प्रति ट्रिप के निगोसिएशन उपरांत में सार्थक कन्स्ट्रक्शन बगडोना की प्राप्त न्यूनतम दर रू. 469/- प्रति ट्रिप के अनुमोदन हेतु विचार एवं निर्णय किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत आवासों का लाभ प्राप्त करने हेतु प्राप्त नवीन आवेदनों का समिति द्वारा सत्यापन अनुसार सूची का अनुमोदन किये जाने हेतु विचार निर्णय। वर्षाकाल बाद आपदा से बचाव हेतु छोटे नाले, नालियों की सफाई हेतु लगाये गए श्रमिकों से कराये जा रहे कार्य की पुष्टि एवं आगामी 02 माह निरंतर कार्य कराये जाने की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति हेतु विचार एवं निर्णय शामिल रहे। इन तीनों मुद्दों पर सभी ने आपसी सहमति बनाते हुए तीनों मुद्दों को पास किया।
प्रेसिडेंट इन कौन्सिल की बैठक में हुए 3 मुद्दे पास
Posted on by Vishal
Estimated read time
1 min read
More From Author
जनगणना को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन
April 21, 2026
नपाध्यक्ष ने किया वार्ड 9 में बाउंड्रीवाल का भूमिपूजन
April 21, 2026
+ There are no comments
Add yours