वार्ड 21 के पार्षद का मामला विचाराधीन – पार्षद दल

Estimated read time 0 min read

सारनी। जिले की सबसे बड़ी नगर पालिका सारनी के वार्ड 21 की पार्षद का मामला कलेक्टर के पास विचाराधीन चल रहा है । ऐसे में भाजपा नेता किशोर मोहबे के आरोप बेबुनियाद हैं। उपरोक्त उदगार कांग्रेस पार्षद दल के नेता श्रीमती रूखसाना ताहिर,नेहरू बेले,शांतिलाल पाल,सुखदेव वामनकर ने व्यक्त किए हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड 21 की पार्षद पूनम भारती का जाति प्रमाण पत्र समय पर जमा नही होने की वजह से समूचा मामला उलझा है । वार्ड पार्षद का चुनाव अभी शून्य नही हुआ है। ऐसे में वार्ड के चुनाव की बात करना बेमानी है। परंतु भाजपा नेता अपनी लाइन लंबी करने के लिए बगैर सोचे समझे बयान जारी कर देते हैं। पार्षदो ने कहा कि वार्ड 21 में आज भी पूनम भारती पार्षद है। समूचा मामला कलेक्टर  कोर्ट में विचाराधीन हैं। इस मामले में फिलहाल कलेक्टर कार्यालय से कोई निर्णय नही आया हैं। वही दूसरी तरफ पूनम भारती के वकील सूरज तिवारी ने कहा कि वार्ड 21 की पार्षद पूनम के मामले में अपील चल रही हैं । इस मामले में कलेक्टर कार्यालय से पूनम के पक्ष में निर्णय आएगा। उन्होंने कहा कि पूनम भारती अपना कार्यकाल पूरा करेगी ।

More From Author

+ There are no comments

Add yours